मेदिनीनगर : सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने मेदिनीनगर शहर के हाट-बाजारों में पथ के अतिक्रमण से संबंधित सूचनाएं जारी की है। इसमें उन्होंने शहर के सभी दुकानदारों से अपील की है कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कोई भी दुकानदार अपने दुकान के सामने समान नहीं निकालेंगे और न ही अपना वाहन दुकान के सामने खड़ा रखेंगे। दुकान के सामने सामान अथवा वाहन खड़ा पाया जाता है और उससे वहां पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, तो समान अथवा वाहन जब्त करते हुए नियमानुसार कार्रवाइ की जायेगी। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील किया है कि अपना समान अथवा वाहन दुकान के बाहर खड़ा नहीं करें एवं मेदिनीनगर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था का सुव्यवस्थित करने में प्रशासन को सहयोग करें।





