चाकुलिया : जिला मुख्यालय जमशेदपुर से आये पीओ शीतल तिर्की, एनआरईपी निदेशक ज्योत्स्ना सिंह, पीएमवाइ के जिला कोऑर्डिनेटर सुमन मिश्रा, ट्रेनर रिंकू सिंह, मनरेगा के जिला कंप्यूटर ऑपरेटर लीलाधर महतो व अन्य अधिकारियों ने बुधवार को प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान पदाधिकारियों ने प्रखंड में मनरेगा योजना, स्वीकृत पीएम आवास निर्माण के बारे में कर्मचारियों के साथ बैठक की.(नीचे भी पढ़ें)
पदाधिकारियों ने प्रखंड के सभी पंचायत सचिवों एवं रोजगार सेवकों को हर पंचायत में अधिक से अधिक संख्या में मनरेगा योजनाओं का कार्य शुरू कर लोगों को रोजगार मुहैया कराने का निर्देश भी दिया. उन्होंने कहा कि पंचायत में स्वीकृत पीएम आवास निर्माण के लंबित आवासों को जल्द से जल्द पूरा कराने एवं आवास निर्माण में तेजी लाने की हिदायत भी दी. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, बीपीओ लीला सोलंकी, पंचायत सचिव दावा हांसदा, मुनू टुडू, सुनील महतो, समीर बेरा व अन्य उपस्थित थे.




