
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बर्डीकानपुर -कालापाथर पंचायत के पोचापानी गांव निवासी मनोज मांडी (29) की मंगलवार सुबह सीएचसी में उपचार के क्रम में मौत हो गयी. मृतक की मां सोहागी मांडी ने बताया कि मनोज मांडी विगत दो दिन पूर्व ही सम्बलपुर से मजदूरी कर मकर पर्व पर घर लौटा था. कहा कि बीती शाम घर से जोड़ाम हाट जाने के लिए निकला था. रात भर घर नही लौटा. इधर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजित मुर्मू ने कहा कि लोगों ने सड़क किनारे नशे की हालत में युवक के पड़े होने की सूचना दी. सूचना पाकर 108 एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया. बताया की युवक ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और रात भर ठंड में बाहर होने के कारण उसकी मौत हो गयी.







