
चाकुलिया : बहरागोड़ा प्रखंड की माटिहाना पंचायत के जामिरडीहा गांव निवासी पारा शिक्षिका प्रमीला महतो का इलाज विधायक समीर महंती के पहल पर शुरू है. श्री महंती ने बताया कि विगत दिनों पारा शिक्षिका प्रमीला महतो ने उनके आवास पर पहुंचकर उनसे इलाज करवाने की मांग की थी.जिसपर पहल करते हुए उन्होंने पारा शिक्षिका को सोमवार को बेहतर इलाज कराने के लिए जमशेदपुर के सिंह नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि वहां उसकी इलाज जारी है और उसकी इलाज में वे यथा संभव सहयोग करेंगे.
[metaslider id=15963 cssclass=””]






