चांडिल : चांडिल थाना क्षेत्र के जोरियादी गांव निवासी शमशान सिंह सरदार (35) की सोमवार देर शाम सड़क हादसे में मौत हो गई. वह जोरियादी गांव के पास पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें एम्बुलेंस से एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक गांव में मजदूरी करता था. उसका एक छोटा बच्चा है. (नीचे भी पढ़ें)

उधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है. इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है. उधर शव को पुलिस ने अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया है. मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा.



