
जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व गुरुवार से शुरू हो गया है. जहां पहले दिन से ही पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है. नहाय खाय के बाद कद्दू भात से शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ गुरुवार को अगले 72 घंटों तक पूरे वातावरण को भक्ति रस में सराबोर कर देगा.

जमशेदपुर में सुबह से ही व्रती नहाय खाय के साथ कद्दू भात की तैयारियों में जुटी हुई है. हर घरों में पारंपरिक रूप से कद्दू भात की तैयारी की जा रही है साथ ही छठ के पारंपरिक गीत भी गाए जा रहे हैं.




