
Jamshedpur : दुर्गापूजा और दीपावली के बाद अब लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. इसे लेकर सबकी नजर मौसम के मिजाज पर भी है. क्योंकि पहले अस्ताचलगामी और फिर दूसरे दिन उदीयमान सूर्य देवता को अर्घ देने के बाद यह महापर्व संपन्न होता है. मौसम विभाग की मानें, तो पहले और दूसरे अर्घ के दिन यानी दो व तीन नवंबर को मौसम शुष्क रहेगा. दोनों दिन सुबह कोहरे की धुंध छायी रहेगी. इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाये रह सकते हैं. यानी दोनों दिन अर्घ की बेला में सूर्यदेव के दर्शन होंगे. सुबह की बेला में हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है.




