कोरोना वायरसjamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में आया 14 नए कोरोना पॉजिटिव, 14 में 7 बहरागोड़ा के...
spot_img

jamshedpur-corona-update-जमशेदपुर में आया 14 नए कोरोना पॉजिटिव, 14 में 7 बहरागोड़ा के एक ही परिवार के सदस्य, 11 का कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं, टाटा स्टील के 3 कर्मचारी फिर पॉजिटिव, 14 साथी कर्मचारी क्वारंटाइन

राशिफल

जमशेदपुर : जमशेदपुर में कोरोना वायरस का ख़तरा और गहराता जा रहा है। रविवार को जमशेदपुर में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 322 पहुंच गई है। रविवार को मिले 14 मरीजों में से 03 बारीडीह, बहरागोड़ा के एक ही परिवार के 07, 03 मुसाबनी और 01 सिदगोड़ा का है। वहीं कुल 14 नए मरीजों में 11 संक्रमित की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है बल्कि ये संक्रमित के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। वहीं रविवार को 08 मरीज ठीक होकर वापस अपने घर चले गए। जमशेदपुर के बहरागोड़ा प्रखंड के बरागगढ़िया पंचायत के नगुड़साई बागुली टोला में एक ही परिवार में सात कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जानकारी के मुताबिक एक ही परिवार के प्रवासी श्रमिकों को तमिलनाडु से लौटने के के बाद बरागढ़िया पंचायत भवन क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। क्‍वारंटाइन की अवधि पूरी होने के बाद उन्‍हें घर भेज दिया गया था। घर जाने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसकेबाद आनन-फानन में सभी मरीजों को रविवार देर रात एमजीएम अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

मुसाबनी में मिले तीनों संक्रमित प्रवासी
पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी प्रखंड के बादिया उर्दू स्कूल क्वॉरटाइन सेंटर में 27 मई को मुंबई के अंधेरी से पहुंचा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वही सीटीसी स्वासपुर क्वॉरंटाइन सेंटर में 15 जून को दिल्ली से आई एक महिला कोरोना पॉजेटिव मिली है। इसके अलावा दूसरे राज्‍य से ही आए एक व्‍यक्ति को जमशेदपुर के केरला समाजम स्‍कूल स्थित क्‍वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। वह भी पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट आने के साथ ही जिला सर्विलांस टीम द्वारा सभी मरीजों को तत्‍काल कोविड वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
बारीडीह में 03 व सिदगोड़ा में 01 नया पॉजिटिव
रविवार को मिले तीन कोरोना पॉजिटिव जमशेदपुर के बारीडीह के हैं। जबकि एक व्यक्ति सिदगोड़ा का है तथा वह संक्रमित के संपर्क में आने की जानकारी के बाद से ही क्वेरेंटाइन सेंटर में था। बारीडीह व सिदगोड़ा में इससे पहले भी कई कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसके बाद यहां कंटेनमेंट जोन बनाया गया था। हालांकि, अब कंटेनमेंट जोन हटा लिया गया है। इसमें 3 कर्मचारी टाटा स्टील के है जिसके 14 साथी कर्मचारियोंं को क्वॉरेंटाइन में रखकर जांच की जा रही है।
179 सैंपल की हुई जांच
एमजीएम मेडिकल कालेज के वायरोलाजी लैब में रविवार को कुल 179 सैंपल की जांच हुई जिसमें 12 सैंपल पाजिटिव मिला है। इसमें से 10 पूर्वी सिंहभूम तथा 02 पश्चिमी सिंहभूम के हैं। जिले के अन्य चार मरीजों के सैंपल की जांच टीएमएच में हुई थी। दूसरी ओर जिला सर्विलांस विभाग की ओर से रविवार को कुल 227 सैंपल जांच के लिए भेजा गया और अब तक कुल 18193 सैंपल जांच के लिए भेजा जा जुका है। इसमें से 322 पाजिटिव व 17195 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि अन्य सैंपल की जांच प्रक्रिया चल रही है।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading