जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 15 के पास एक पार्लर में मंगलवार को तीन महिला घुसी और संचालक के साथ मारपीट करने के बाद तीनों महिलाओं ने गल्ले में रखे पांच हजार रूपए निकाले और फरार हो गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए पंहुचाया। घायल महिला का नाम रफत खनम है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि उस महिला ने रफत को अपने पार्लर में सूट बेचने के लिए दिया था। वो महिला शाम 5 बजे उसी के पैसे लेने आया थी। शाम को किसी बात पर विवाद होने पर वापस लोट गई। थोड़ी देर बाद वह अन्य 2 महिला के साथ अाई और रफत के साथ मारपीट कार घायल कर दिया।