क्राइमjharkhand-prisoners-released-झारखंड के घाघीडीह जेल समेत पांच जेलों के 90 कैदियों को किया...
spot_img

jharkhand-prisoners-released-झारखंड के घाघीडीह जेल समेत पांच जेलों के 90 कैदियों को किया गया रिहा, रांची के अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाल को रिहायी देने से सरकार का इनकार, जानें किसको-किसको किया गया रिहा

राशिफल

रांची : झारखंड के पांच जेलों से 90 कैदियों को रिहा किया गया है. राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैदियों को रिहाई को लेकर आम सहमति बनी, जिसके बाद इसकी सूची जारी की गयी. इसके तहत घाघीडीह सेंट्रल जेल, जमशेदपुर से 6 कैदियों को रिहा किया गया जबकि बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा के 53 कैदी, जेपी कारा हजारीबाग के 11 कैदी, केंद्रीय कारा दुमका के 17 कैदी, और केंद्रीय कारा मेदिनीनगर पलामू के 3 कैदियों को रिहा किया गया. राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की बैठक में राज्य की जेलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 185 कैदियों की सूची पर विचार किया गया, जिसमें कुख्यात अपराधी अनिल शर्मा और सुरेंद्र बंगाल का भी नाम था, लेकिन उनको रिहायी नहीं दी गयी. जो लोग बुजुर्ग थे, उनको गुरुवार को ही छोड़ दिया गया. अन्य कैदियों को बारी बारी से जेलों से रिहा किया जायेगा.
बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से ये होंगे रिहा-किनुवा उरांव (बहदुरा, घाघरा, गुमला), सीताराम मुंडा (सरजामा, खूंटी), सुकरू उरांव (चुंदरी कटियाटोली, घाघरा, गुमला), सीताराम टुडू (बड़बिंदा टोला नुतनडीह, चांडील, सरायकेला), हादी उरांव (बैद खिजरी, बेड़ो, रांची), अनिल कुजूर (बोंडो, मांडर, रांची), विशेश्वर दत्त (कमलपुर, गम्हरिया, सरायकेला), फगुआ उरांव (सिलागाईं, चान्हो, रांची), जगमोहन कंवर (सोहरपाट, नेतरहाट, लातेहार), राजेश लकड़ा (मोराबादी, सिंदुआर टोली, बरियातू, रांची), अभिषेक कुमार उर्फ बॉल (शास्त्रीनगर, सिवान, बिहार), बिनोद लोहरा (जामरी, कुड़ू, लोहरदगा), भखलू उरांव उर्फ हाबिल लकड़ा (औरा बहार, अंबा टोली, ठेठईटांगर, सिमडेगा), शिवपूजन प्रसाद (सतबरवा, डालटनगंज, पलामू), माटा सिंकू (मृगलिंडी, टोंटो, पश्चिमी सिंहभूम), भुजू मुर्मू (राघोई, सोनुआ, पश्चिमी सिंहभूम), बुधराम उरांव (सिकरी, डुमरी, गुमला), सुलेमान बारला (गुल्लू बाजार, रोड, मुरहू, खूंटी), लालवती देवी (शनिचर टोली, बसिया, गुमला), गोपाल मुंडा (जोन्हा, अनगड़ा, रांची), सुकरा महली (पोला, लापुंग, रांची), कोकिल सिंह सरदार (भानगोथ, नीमडीह, सरायकेला), बेंजामिन तिर्की (इरावल, डुमरी, गुमला), सोवर्धन हांसदा उर्फ सोवर्धर हांसदा (चुनीडीह, पटमदा, पूर्वी सिंहभूम), भोगलू उरांव (बैद, खिजरी, बेड़ो, रांची), सामुएल सुरीन (पारो महतो टोली, बानो, सिमडेगा), शेरा उरांव (सोस भरवा, मनिका, लातेहार), झुकी पाहन (डाड़ी सिमरटोली, लापुंग, रांची), मंटू दास (आदरडीह, नीमडीह, पश्चिमी सिंहभूम), श्याम जोनो उर्फ गुरुबचन जोनो (घाघरा टोली, कुंदरसाई, मनोहरपुर, पश्चिमी सिंहभूम), रघनु मुंडा (नीचे टोला सिल्ली, घासी टोला, सिल्ली, रांची), बंधना पाहन (खंभुवा, कामडारा, गुमला), रामधन महतो उर्फ बुतरू महतो (सोसो, सिल्ली, रांची), सुकरा गोप (सौदे, बिचलाटोला, रनिया, खूंटी), महेंद्र गोप (बाघी ठेका टोली, लोहरदगा), हीरा साव (कुलाबिरा पंडरिया, गुमला), सोमा उरांव (लोहरी, बसिया, गुमला), बंदा उर्फ बांदो उरांव (लोहरी, बसिया, गुमला), गांधी उरांव (लोहरी, बसिया, गुमला), आलम महतो (जवली, भरनो, गुमला), रामसागर साय (बनगांव, कुरडेग, सिमडेगा), लदुरा चेरवा उर्फ जोटो (दुईया, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), बरजो सवैया (गुंडीपुआ, मुफ्फसिल, पश्चिमी सिंहभूम), मारकुस लकड़ा (कठारी महुवाटोली, चैनपुर, गुमला), बिहारी लोहरा (पतिया, सिकरिया टोली, गुमला), घमड़ा उरांव (सुपाली, सिसई, गुमला), अजय कुजूर (रूदरपुर, डुमरी, गुमला), रघुनाथ सिंह सरदार (भंगत, नीमडीह, सरायकेला), इंदर गौड़ (भीतबुना, जलडेगा, सिमडेगा), सियाराम साहू (खुखरा, बेड़ो, रांची), गणेश गोडसोरा (बाईहातू, गुवा, पश्चिमी सिंहभूम), रांगा लोहरा (बेड़ाहातू, अड़की, खूंटी) और मंगरा उर्फ मंगल उरांव (पाली, रातू, रांची)
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा से ये होंगे रिहा-तैयब अंसारी (बुलारी, हंटरगंज, चतरा), गुलाब मंडल (गादी, जमुआ, गिरिडीह), बासुदेव मंडल (गादी, जमुआ, गिरिडीह), बद्री मंडल (पंडरमनिया, बिरनी, गिरिडीह), खिरोद दत्त (कमोदपुर, गम्हरिया, सरायकेला-खरसांवा), अमरजीत आनंद (पारसनाथ रेलवे स्टेशन ईस्ट रेलवे, पारसनाथ, गिरिडीह), क्यूम अंसारी (बलुरी, हंटरगंज, चतरा), मनीरुद्दीन अंसारी उर्फ मनीरुद्दीन मियां (महुआडाबर, टुंडी, धनबाद), काली मोदी (मोती लेदा, बेंकाबाद, गिरिडीह), विशाल शर्मा उर्फ बंटी (संडे बाजार, गांधीनगर, बोकारो) और गोमा बेसरा उर्फ मोतीलाल (करमाटांड़, बेंगाबाद, गिरिडीह)
केंद्रीय कारा, दुमका से ये होंगे रिहा-सोमाय टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), मरांग टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गाेड्डा), रायसन टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), तलय टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), चुंडा मरांडी (तालपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़), नरेंद्र टुडू (तालपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़), टेनिस मरांडी (तालपहाड़ी, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़), दास टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), गणेश टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), लाल टुडू (बागझोपा, बोआरीजोर, गोड्डा), दिलबहार उर्फ दिलीप डोम (सटकी, बिंदापाथर, जामताड़ा), संजय मंडल (भंडारकोला, कुंडा, देवघर), कानो बास्की (जबरदाहा, बिंदापाथर, जामताड़ा), मांझी टुडू उर्फ ढेना टुडू (जामकनाली, हेसाघुटू, अमड़ापाड़ा, पाकुड़), जिवेंद्र झा (सोनडीहा, पोड़ेयाहाट, गोड्डा), लुकमान मियां (धरमपुर, नारायणपुर, जामताड़ा) और सलखु हांसदा (कौरी खुटाना, बोरिया, मिर्जाचौकी, साहिबगंज)
केंद्रीय कारा घाघीडीह, जमशेदपुर
निरंजन दत्ता (कमलपुरा, गम्हरिया, सरायकेला), बुधू मुंडा (रोला हातु टोला, टेपे हेस्सा, कुचाई, सरायकेला-खरसांवा), मांगा मुंडा (रोलाहातु, टेपे हेस्सा, कुचाई, सरायकेला-खरसांवा), सुखराम उर्फ हाथीराम मुंडा (रोलाहातु, टोपे हेस्सा, कुचाई, सरायकेला-खरसांवा), सेलाय पुरती (छोटा कुईड़ा, बड़काकुली, गोईलकेरा, पश्चिमी सिंहभूम) और गोपी गोप (ईटोर, ऊपरटोला, चक्रधरपुर, पश्चिमी सिंहभूम).
केंद्रीय कारा पलामू से तीन कैदी रिहा
श्रवण विश्वकर्मा (सखुआ, पटना, पलामू), विश्वनाथ सिंह उर्फ बीएन सिंह (खाप, पांकी, पलामू) और प्रदीप विश्वकर्मा (सखुआ, पाटन, पलामू)

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading