
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड मुख्यालय में रविवार को यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में सफल कनास पंचायत के कनास गांव निवासी शांतनु कुमार सिंह को प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी ने सम्मानित किया. शांतनु ने यूपीएससी में 654वां रैंक प्राप्त किया है. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रखंड, जिला और राज्य के लिए यह गर्व का अवसर है. उन्होंने कहा कि शांतनु से क्षेत्र के युवा भी काफी प्रोत्साहित होंगे. मौके पर शांतनु के माता-पिता को भी सम्मानित किया गया़ शांतनु ने अपनी मेहनत व सफलता के बारे में भी लोगों को बताया़ उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को यूपीएससी में सफलता पाने के लिए प्रेरित किया़ मौके पर प्रखंड व अंचल कर्मी स्थानीय लोग भी उपस्थित थे़







