गालूडीह: गालूडीह निवासी गिरधारी झुनझुनवाला और सरिता झुनझुनवाला की पुत्री निकिता कुमारी झुनझुनवाला ने देश की प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है. हाल ही में 2026 के सीए फाइनल के परिणाम घोषित किए गए हैं. सीए परीक्षा को देश की सबसे कठिन पेशेवर परीक्षाओं में माना जाता है, ऐसे में उनकी सफलता युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
परिजनों ने बताया कि उन्होंने लगातार मेहनत, अनुशासन और लगन के बल पर यह सफलता हासिल की है. गालूडीह जैसे क्षेत्र से सीए बनना अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का विषय है. उन्होंने बताया कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.







