
धालभूमगढ़ : पिछले दिनों धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत के गुड़गाइकोचा गांव के दौरे पर पहुंचे घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन को गांव की छात्राओं ने अपनी समस्याओं से अवगत कराकर गांव से घाटशिला तक बस सेवा बहाल करने की मांग की. छात्राओं ने कहा कि गुड़गाइकोचा पहाड़ों से घिरा और पश्चिम बंगाल सीमा से सटा हुआ है. कहा कि गांव से कई छात्र -छात्रा घाटशिला कॉलेज में पढ़ाई करने गांव से साइकिल लेकर 8-10 किलोमीटर दूर धालभुमगढ़ जाते हैं और वहां से किसी वाहन से घाटशिला पहुंचकर पढ़ाई करते हैं, इससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. छात्राओं ने कहा कि गांव से कोई वाहन नही होने के कारण बिधार्थीयों को रोजाना 20 किमी साइकिलिंग करना पड़ता है. छात्राओं ने विधायक से गांव से बस सेवा बहाल करने की मांग की है. छात्राओं की मांग पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार सुदूरवर्ती क्षेत्र में बस सेवा बहाल करने के प्रति पिछले सत्र में ही निर्णय लिया है. कहा कि बस सेवा में बुजुर्ग और बिधार्थीयों की निशुल्क यात्रा है. कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण सत्र में पास हुए योजना पर सरकार कार्य नही कर पाई है. विधायक ने बिधार्थीयों को आश्वस्त किया कि जल्द ही यहां से बस सेवा शुरू होगी जिससे बिधार्थीयों के समस्या का निदान होगा.















