
जमशेदपुर : चाइना विरोध अभियान के दूसरे चरण में तय कार्यक्रम के अनुसार जमशेदपुर शहर के हरेक चौक-चौराहों, गली-मुहल्लों में चाइनीज वस्तुओ की होलिका जलायी गयी. इस कार्यक्रम के प्रमुख धर्म जागरण के विभाग प्रमुख रवि प्रकाश सिंह जी थे. बॉर्डर पर हो रही चीन की तानाशाही से सामना करने में हमारी सेना सक्षम है, लेकिन चीन अपने पुराने विस्तारवादी नीति के अनुरूप ही छल से भारतीय सीमा में प्रवेश कर ओर घात करके हमारे 20 जाबांज सैनिकों को मार डाला, जिसका रोष समूर्ण भारत वर्ष के साथ-साथ जमशेदपुर शहर में भी चल रहा है। इसके निमित्त शहर में चाइना के खिलाफ एक जन आंदोलन बन गया है. हर गली, हर मुहल्ले, चौक-चौराहों से आज एक ही आवाज आ रही है कि चीनी वस्तुओ का बहिष्कार करें. आज स्वदेशी जगरण मंच के कार्यकर्ता प्रत्येक घरों में जाकर यह संदेश दे रहे हैं. इसे एक अभियान के रूप में लिया है, जिसके तहत लगभग 500 स्थानों पर आज चीनी वस्तुओ की होलिका जलाई गई ओर चीन चीनी मुर्दाबाद ओर भरतीय सेना जिंदाबाद के नारों को बुलंद किया गया. कार्यक्रम के प्रमुख स्थान इस प्रकार हैं-साकची गोलचक्कर, मानगो गोलचक्कर,पुरानी किताब दुकान गोलचक्कर, काशीडीह गोलचक्कर, एग्रिको सिग्नल, सिदगोड़ा मार्केट बारीडीह गोलचक्कर, टिनप्लेट गोलचक्कर, गोलमुरी बाजार व गोलचक्कर, बिस्टपुर थाना गोलचक्कर, cbmd कार्यालय, स्टेशन चौक, आदित्यपुर, बागबेड़ा, परसुडीह गोविंदपुर, टेल्को खडंगाझाड, बिरसानगर, भुइयांडीह गोलचक्कर, मनीफिट गोलचक्कर, मानगो बस स्टैंड गोलचक्कर सहित अन्य सभी प्रमुख स्थानों पर चीनी सामग्री का दहन किया गया. इस कार्यक्रम में विनोद सिंह, अमित शर्मा, चिंटू सिंह, मनीष हिंदुस्तानी, अमित मिश्रा, राहुल कुमार, सूरज कुमार, अभिमन्यु सिंह, अंकेश भुइयां, अरुण सिंह, अभिमश ओझा, सतीश सिंह, संजय कुमार, विजय बिसेन, राज मिश्रा, अमित पाठक, आलोक मुन्ना, नेहा झा, अनिता कुमारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता अपने अपने क्षेत्रों में उपस्थित थे.

मां भारती की रक्षा में झारखंडी सपूतों का बलिदान सदैव याद रखा जाएगा : कन्हैया सिंह
जमशेदपुर : गुरुवार की शाम 6 बजे साकची गोलचक्कर पर आजसू पार्टी द्वारा चाइना द्वारा किये कृत्य की भर्त्सना करते हुए देश के प्रति शहीद हुए अमर शहीदों के आत्मा के शांति के लिए मौन धारण किया गया और चाइना के राष्ट्रपति चिंगपिंग का पुतला जलाया गया. इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि चाइना द्वारा भारत के वीर सपूतों के साथ विश्वासघात कर देश की अखंडता और सम्प्रभुता पर चोट पहुंचाई है. देश इसे कभी माफ नही कर सकता है, एक तरफ वैश्विक महामारी से जूझ रहा भारत को उबरने का सफल प्रयास देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है कि चाइना अपनी कुटिल कुकृत्य और देश के नौजवानों के साथ जो विश्वासघात किया है. उसकी जिन शब्दों में निंदा की जाये कम है और देश के सभी वर्ग सभी समुदाय पक्ष विपक्ष सभी को एकजुट होकर विश्व के लिए खतरा बन चाइना का मुकाबला करना चाहिए. इस दौरान मुन्ना सिंह ब्रजेश ने कहा कि पूरे भारत ने बड़ी सूझबूझ के साथ अपना सेनापति चुना है और उम्मीद है कि सेनापति द्वारा जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो सेनापति के निर्णय का अक्षरश: पालन किया जायेगा. इस दौरान ब्रजेश सिंह मुन्ना, कमलेश दुबे, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, विमल मौर्या, चन्द्रेश्वर पांडेय, माणिक मल्लिक, संजय मालाकार, हेमन्त पाठक, प्रकाश विश्वकर्मा, राजेश चौधरी, उमाशंकर सिंह, शहजाद खान, दिनेश जायसवाल, लक्ष्मण बाग, राहुल, अजय उपाध्याय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.







