
जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के महानगर जमशेदपुर के अधीन कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह के नेतृत्व में रविवार को कदमा बाजार के पार्किंग एरिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के निर्देश पर इसका आयोजन हुआ था. इस दौरान इन लोगों ने सेवा दिवस भी मनाया. इसके तहत कदमा में निवास करने वाले नाईं समाज के गरीब परिवारों के बीच राशन सामग्रियों का वितरण किया गया. नाई समाज के लोगों को कोरोना की महामारी के कारण पिछले 5 महीने से पूरी तरह रोजगार बंद है. इसको देखते हुए सभी परिवार को 15 किलो कच्चा राशन वितरण किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, महानगर जमशेदपुर जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, भाजपा के कदमा मंडल अध्यक्ष दीपेंद्र कुमार उर्फ दीपू सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष नन्द जी प्रसाद, जिला के उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा, ओबीसी जिला अध्यक्ष गोपाल जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार एवं कदमा के सभी प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे.






