
जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न बस्तियों में ‘मास्क वितरण’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया. रविवार को जेम्को स्थित शहीद भगत सिंह चौक पर पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो ने क्षेत्र के जरूरतमंदों के बीच मास्क वितरण किया. इस अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि आज भी ऐसा लगता है कि अटल जी हमारे बीच हैं. झारखंड प्रदेश युग पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का सदैव ऋणी रहेगा. उन्होंने ही झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिया. दशकों तक चले आंदोलन के बाद उनके अटल इरादों के कारण झारखंड अस्तित्व में आया. उनका राजनीतिक जीवन दर्शन, हमारे लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने जिस विचारधारा के साथ कार्य किया, उनका अनुसरण कर हमें निरंतर आगे बढ़ना है. इससे पहले, जेम्को चौक स्थित शहीद भगत सिंह की आदमकद प्रतिमा पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने माल्यार्पण कर नमन किया. ज्ञात हो कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के दिशानिर्देश पर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के सभी बस्तियों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर मास्क वितरण कर रहे हैं. इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिथिलेश सिंह यादव,रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, संजीव कुमार, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष दीपक झा, अमरजीत सिंह राजा, हलधर नारायण शाह, कुलवंत सिंह बंटी, अप्पा राव,राकेश सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, राकेश राय, प्रोबिर चटर्जी राणा, रूबी झा, सुशांता पांडा, शशि यादव, जोगिंदर सिंह सोनू, सूरज सिंह, विराट कुमार, सत्येंद्र रजक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

जमशेदपुर के सांसद ने जुगसलाई में कई परिवार से मिले
भाजपा के जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया. उन्होंने जुगसलाई में वे मंडल के वरिष्ठ नेता बादल गोराई की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात की और अपनी ओर से सांत्वना दी. इस मौके पर भाजपा जुगसलाई मंडल अध्य्क्ष प्रकाश जोशी, बागबेड़ा अध्यक्ष संजय सिंह, नागेन्द्र पांडेय, अमर सिंह, हनु जैन, रंजीत उपाध्याय, विक्की महतो, प्रकाश अग्रवाल, नारायण सिंह, सतीश जायसवाल, सतीश गोयल समेत अन्य लोग मौजूद थे.





