
नई दिल्ली: देश के पूर्व गृह मंत्री और गांधी परिवार के करीबी रहे सरदार बूटा सिंह का दो जनवरी निधन हो गया. उन्होंने दिल्ली में आज सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर आखिरी सांस ली. वे लंबे समय से बीमारी चस रहे थे. वे 86 वर्ष के थे. सरदार बूटा सिंह की छवि हमेशा एक दलित मसीहा के तौर पर रही. उनके निधन को कांग्रेस पार्टी की एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है. बूटा सिंह के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी , कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी व पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी शोक व्यक्त किया है. वह अपने बेटे देवली से पूर्व विधायक अरविंदर सिंह लवली के साथ जंगपुरा में रह रहे थे. शनिवार दोपहर 12 बजे उनका पार्थिव शरीर एम्स से घर लाया जाएगा. इसके बाद शाम 4 बजे निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गांधी परिवार के विश्वासपात्र रहे सरदार बूटा सिंह ने सरकार के कार्यकाल के दौरान कई भूमिकाओं को बखूबी निभाया. उन्होंने सरकार में रहते हुए केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और अन्य कार्यभार को संभाला. वह एक बार बिहार के राज्यपाल भी रहे. बूटा सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण विभागों का काम देखा.












