
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की बिरदह पंचायत के पारूलडांगा गांव में शुक्रवार की रात 14 हाथियों का दल गांव में प्रवेश कर जमकर उत्पात मचाया है. हाथियों का झुंड गांव निवासी मनिन्द्र नायक के घर की दीवार को तोड़ दिया है और घर में रखे धान को नष्ट कर दिया है. पूर्ण चन्द्र मांडी के घर को क्षतिग्रस्त किया है. वही तारापद नायक, रामचन्द्र मांडी के धान को खाकर और पैरों तलें रोंद कर नष्ट कर दिया है. गांव में हाथियों के आने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी.

सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी हाथियों के झुंड को काफी मशकत करने के पश्चात गांव से बाहर निकालने में सफल हुए. हाथियों का झुंड गांव से सटे खड़ीपहाड़ी जंगल में शरण लिये हुए हैं. गांव से सटे जंगल में हाथियों के ठहरने से ग्रामीण भयभीत है. वही किसान अपनी फसल की सुरक्षा को लेकर चिंतित है. वन कर्मी लगातार हाथियों के दल को गांव से दूर ले जाने का प्रयास कर रहे हैं परंतु हाथी जंगल से बाहर निकलने का नाम नही ले रहा है.













