भुवनेश्वर: भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप के अपने आखिरी पूल मैच में वेल्स को 4-2 से हरा दिया. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में गुरुवार को भारत की ओर से आकाशदीप सिंह ने 2 गोल किए. जबकि शमशेर सिंह और हरमनप्रीत सिंह की स्टिक से एक-एक गोल आए. इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच सकी. अब भारत को क्रॉसओवर मुकाबला खेलना होगा. उसमें जीत मिलने की स्थिति में टीम क्वार्टर फाइनल में जाएगी.(नीचे भी पढ़े)
भारत टीम पूल-डी में इंग्लैंड के बाद दूसरे स्थान पर रही. भारत का क्रॉसओवर मैच 22 जनवरी को पूल-सी में तीसरे स्थान पर रहने वाली न्यूजीलैंड की टीम से होगा. उस मैच में जीत हासिल करने की स्थिति में भारत क्वार्टर फाइनल में पूल-बी टेबल टॉपर टीम से भिड़ेगी. इससे इंग्लैंड टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई.हॉफ टाइम के बाद वेल्स को 31वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला. हालांकि, मेहमान टीम बराबरी का गोल नहीं कर सकी. अगले ही मिनट में आकाशदीप सिंह ने मनदीप सिंह के पास शानदार फील्ड गोल किया. भारत को 32वें और 34वें मिनट में भी पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन गोल नहीं हो सका.



