जमशेदपुर : देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया) यूयू ललित जमशेदपुर के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे. वे टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम सह कार्यशाला में भाग लिये. इसके बाद वे वापस लौट गये. इस दौरान उन्होंने जमशेदपुर और टाटा स्टील के इतिहास को भी जाना.(नीचे भी पढ़े)
वे जमशेदपुर में टाटा स्टील द्वारा बनाये गये रुसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस (आरएमसीइ) में गये और यहां की सारी जानकारी ली. टाटा स्टील के लीगल डिपार्टमेंट के लोगों को उन्होंने कई सारी नयी जानकारियां भी साझा की.




