
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लोगो द्वारा फिल्म सितारो का जन्मदिन मनाते अकसर देखे जाते है मगर सोमवार की सुबह का नजारा कुछ और ही देखा गया. पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानीत व करोड़ो परिवार के अन्नदाता रतन टाटा को अपना आदर्श मानने वाले हरि सिंह ने रतन टाटा का 83वी जन्मदिन जुगसलाई के बलदेव बस्ती में रह रहे स्लम बच्चों के साथ धूमधाम से मनाया. हरि सिंह टाटा स्टील में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर और सामाजिक संस्था वॉईस ऑफ ह्यूमैनिटी के संस्थापक भी है. हरि ने स्लम बच्चों के साथ केक काटा, साथ ही सभी बच्चों को चॉकलेट और गिफ्ट देकर शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रेरित किया और समाजहित और राष्ट्रहित में बच्चों को आगे बढ़ने को लेकर रतन टाटा के द्वारा बताई गई प्रेणादायक बातों को बताया ताकि स्लम में रह रहे बच्चों का भी आत्मविश्वास बढा रहे. हरि सिंह ने बताया कि शहर में लोगो को फिल्म सितारे की जगह समाजहित और देशहीत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले असल हीरो का जन्मदिन मनाना चाहिए और उनके योगदान व कार्यो के बारे में बता लोगो को भी वैसा करने के लिए प्रेरित करना चाहिए. देश के असली हीरो को भी लोग न भूले इसी उद्देश्य से रतन टाटा का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर मौजूद हरि सिंह राजपूत, सन्दीप सिंह राजपूत, अभिषेक, नीलेश, खुशबू व अन्य थे.












