• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, June 21, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-16th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 16 सितंबर 2022

Horoscope-Know-Your-Day-Friday-16th-September-2022-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 16 सितंबर 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको प्रसन्न रखेंगे और सुकून देंगे। आकस्मिक लाभ या सट्टेबाजी के माध्यम से आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। अगर आपको लगता है कि आपका लवमेट आपकी बातों को समझ नहीं पाता तो आज उनके साथ वक्त बिताएं और अपनी बातों को स्पष्टता के साथ उनके सामने रखें। आज आपका जीवनसाथी आपको कोई खुबसूरत तोहफा दे सकता है।

वृष राशि
आज आप उम्मीदों की जादुई दुनिया में हैं। कुछ अवश्यक योजनाएं क्रियान्वित होंगी और ताजा आर्थिक लाभ पहुंचाएंगी। पारिवारिक मोर्चे पर समस्याएं मुंह बाए खड़ी हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सबकी नाराजगी की केंद्र बना सकती है। क्या आपने कभी गुलाब और केवड़े की महक को एक साथ महसूस किया है। आज जीवनसाथी के व्यवहार के चलते इस अनुभव को भी महसूस करेंगे। समाजिक वातावरण भी सकारात्मक होगा।

मिथुन राशि
अगर आपकी योजना बाहर घूमने-फिरने की है तो आपका वक़्त हंसी-खुशी और सुकून भरा रहेगा। होशियारी से निवेश करें। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। किसी छोटी-मोटी बात को लेकर भी आपके प्रिय से आपकी नोंक-झोंक हो सकती है। आपमें बहुत-कुछ हासिल करने की क्षमता है। इसलिए अपने रास्ते में आने वाले सभी अवसरों को झट-से दबोच लें। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। जरूरत के वक्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज्यादा तरजीह देता हुआ नजर आ सकता है।

ADVERTISEMENT

कर्क राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। अगर आज आप अपने परिचितों पर अपने निर्णय थोपने की कोशिश करेंगे, तो आप अपने हितों को ही नुकसान पहुंचाएंगे। हालात का सामना धैर्य से करना ही अच्छे परिणाम दे सकता है। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। आज लाभ हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएं। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में इजाफा होगा। ख़ुदै तनावग्रस्त होने की झल्लाहट आप बेवजह अपने जीवनसाथी पर निकाल सकते हैं।

सिंह राशि
आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे। जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतंत्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। आपके प्रिय का डांवाडोल मिजाज आपको परेशान कर सकता है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। आज अपने प्रेमी के साथ वक्त बिता पाएंगे और उनके सामने अपने जज्बातों को रख पाएंगे। अपने जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। बच्चे अधिक वक्त साथ बिताने की मांग करेंगे, लेकिन उनका बर्ताव सहयोगी और समझदारी भरा होगा। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराजगी दूर करने के लिए सबसे उम्दा दवा है। आज आपने जो नई जानकारी हासिल की है, वह आपको अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त दिलाएगी। अगर आपके पास हालात से उबरने के लिए दृढ़ इच्छा-शक्ति है, तो कुछ भी असंभव नहीं है। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

तुला राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नता ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा मुनाफा देंगे। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा अवसर साबित होंगी। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक या कानूनी समझौते पर हस्ताक्षर न करें। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की मदद से जिंदगी की मुश्किलों का आसानी से सामना कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
क़ुदरत ने आपको आत्मविश्वास और तेज दिमाग दिया है। इसलिए इनका भरपूर इस्तेमाल कीजिए। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें। इससे आपको धन लाभ हो सकता है। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लाएगी। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं का इजहार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, कार्यालय की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।

धनु राशि
आज आपके पास अपनी सेहत और लुक्स से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए पर्याप्त समय होगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है। उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे मश्वरा मांग सकता है। आज अपने प्रिय को माफ करना न भूलें। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो सफलता और प्रतिष्ठा आपकी होगी। इस राशि के बच्चे आज खेलकूद में दिन बिता सकते हैं, ऐसे में माता-पिता को उनपर ध्यान देना चाहिए क्योंकि चोट लगने की संभावना है। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

मकर राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई प्रसन्नचित पल लेकर आएगा। अपने धन का संचय कैसे करना है। यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है, यहां तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। उन लोगों से मेलजोल बढ़ाने से बचें। जिनके साथ आपका वक्त खराब होता है। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है।

कुंभ राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। जिन लोगों के साथ आप रहते हैं वे आपसे बहुत प्रसन्न नहीं होंगे, चाहे आपने इसके लिए कुछ भी क्यों न किया हो। आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है। अगर आप अपने लक्ष्यों को पाने के लिए एकाग्रता से ध्यान केंद्रित करेंगे तो आपकी उपलब्धियां आपकी उम्मीदों से ज्यादा होंगी। आपका व्यक्तित्व ऐसा है कि ज्यादा लोगों से मिलकर आप परेशान हो जाते हैं और फिर अपने लिए वक्त निकालने की कोशिश करने लग जाते हैं। इस लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है।

मीन राशि
अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें, शराब से बचें। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। जब निवेश करने का सवाल आपके सामने हो, तो स्वतंत्र बनें और अपने निर्णय स्वयं लें। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यावसायिक प्रशिक्षण के प्रति उत्साही होंगे। दिल के करीबी लोगों के साथ आपका वक्त बिताने का मन करेगा लेकिन आप ऐसा कर पाने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। दिन वाकई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day sunday 21st June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 21 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day saturday 20th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 20 जून 2026

June 20, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 19th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 19 जून 2026

June 18, 2026
Next Post
jamshedpur-fraud-बारीडीह की महिला के साथ पति के एक्सीडेंट होने की खबर देकर एक व्यक्ति ने की ठगी, नगदी और जेवरात लेकर हो गया फरार-video

jamshedpur-fraud-बारीडीह की महिला के साथ पति के एक्सीडेंट होने की खबर देकर एक व्यक्ति ने की ठगी, नगदी और जेवरात लेकर हो गया फरार-video

Jharkhand-BJP-Kissan-Morcha-Meeting : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तीसरी प्रदेश कार्यसमिति बैठक आयोजित, राजनीतिक प्रस्ताव के तहत राज्य की हेमंत सरकार को पंचायत स्तर तक आंदोलन कर घेरने की बनी रणनीति, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने कहा-हेमंत सरकार ने किसानों को दिया धोखा

jamshedpur-bonus-जमशेदपुर में बोनस समझौता, गोलमुरी क्लब में कर्मचारियों को मिलेगा इस साल भी 20 फीसदी बोनस, यह तय हुआ आने वाले सालों में कैसे होगा समझौता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur international yoga day- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी हुए शामिल,”स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को नियमित योग अपनाने का दिया गया संदेश

jamshedpur road accident- परसुडीह सड़क दुर्घटना में गोविंदपुर के युवक की मौत, इलाके में शोक का माहौल,

Srinath Public School-श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने ली शपथ, विभिन्न प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur international yoga day- 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त सहित जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी हुए शामिल,”स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों को नियमित योग अपनाने का दिया गया संदेश

jamshedpur road accident- परसुडीह सड़क दुर्घटना में गोविंदपुर के युवक की मौत, इलाके में शोक का माहौल,

Srinath Public School-श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बच्चों ने ली शपथ, विभिन्न प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़- चढकर लिया हिस्सा

jamshedpur international yoga day-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बर्मामाइंस में भव्य योग शिविर, शामिल हुए कुलवंत सिंह बंटी

jamshedpur police success- बागबेड़ा पुलिस को मिली सफलता, तड़ीपार अपराधी को धर दबोचा, प्रशासनिक आदेशों का कर रहा था उल्लंघन, देखिए video

TamilNadu ammonia gas leak- तमिलनाडु की सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, 7 की मौत, इस घटना में ज्यादातर महिलाएं प्रभावित, 65 से ज्यादा घायल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News