जमशेदपुर : जमशेदपुर में बोनस के मौसम के बीच मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने गुरुवार को जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गोलमुरी क्लब में बोनस समझौता पर हस्ताक्षर हुआ. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल भी 20 फीसदी बोनस मिलेगा. कैंटीन, होटल व रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के साथ गोलमुरी क्लब मैनेजमेंट के बीच बोनस समझऔता पर हस्ताक्षर किया गया. इसके तहत बेसिक व डीए का 20 फीसदी बोनस देने पर सहमति बनी. इस बोनस समझौता पर मैनेजमेंट की ओर से चेयरमैन आरएन मूर्ति, वाइस चेयरमैन डॉ एसजे डे, सचिव राजेश रोशन, सदस्य मैनेजिंग कमेटी हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार गुप्ता जबकि यूनियन की ओर से मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, कमेटी मेंबर गगन सिंह और कमेटी मेंबर बिरजू नाग समेत अन्य लोगों ने किया. इस समझौता में यह भी तय किया गया कि आने वाले दिनों मे बोनस प्रोफिट के आाधार पर ही होगा. क्वालिटी सर्विस, प्रोफिटैबिलिटी, प्रोफिट, बरबादी को कम करने, व्यवहारकुशलता के आधार पर बोनस तय किया जायेगा.



