• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-friday-1st-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 1 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-friday-1st-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 1 दिसंबर 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। इस राशि के कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह यात्रा आपको मानसिक तनाव दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों को आज ऑफिस में इधर-उधर की बातें करने से बचना चाहिए। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में परेशानी आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है। मुस्कुराएं, क्योंकि यह सभी समस्याओं का सबसे जबरदस्त इलाज है।

वृष राशि
शारीरिक व्यायाम और वजन घटाने की कोशिशें आपके रूप-रंग को निखारने में लाभदायक साबित होंगी। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है, जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को महत्व दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। आपकी आंखें इतनी चमकीली हैं कि वे आपके प्रिय की अंधेरी रात को भी रोशन कर सकती हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत अवश्य रंग लायेगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है। उनका ध्यान रखें, यह बात आपको स्वयं ही दिख जायेगी।

मिथुन राशि
अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और समय एक-दूसरे के साथ बिताएं और स्वयं की स्नेही जोड़े की छवि को मजबूत करें। आपके बच्चे भी घर में प्रसन्नता और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में अधिक खुलापन और आजादी मिलेगी। व्यापार में आज अच्छा खास मुनाफा होने की संभावना है। आज के दिन आप अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। ऐसे विवादास्पद मुद्दों पर बहस करने से बचें, जो आपके और प्रियजनों के बीच गतिरोध पैदा कर सकते हैं। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फरिश्ते के रूप में आयेगी। थोड़ा-सा मोलभाव और चतुरता काफी लाभ पहुंचा सकती है। वक्त से बढ़कर कुछ नहीं होता। इसलिए आप वक्त का सदुपयोग करते हैं लेकिन कई बार आपको जीवन को लचीला बनाने की जरुरत भी होती है और अपने घर परिवार के साथ समय बिताने की जरुरत होती है। आज आपका जीवनसाथी आपको प्यार और सुख के लोक की सैर करा सकता है।

कर्क राशि
अपने जीवनसाथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक्त एक-दूसरे के साथ बिताएं। आपके बच्चे भी घर में प्रसन्नता और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में अधिक खुलापन और स्वतंत्रता मिलेगी। अनचाहा कोई महमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। बच्चों के साथ अधिक सख्ती उन्हें नाराज कर सकती है। स्वयं को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की जरूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। कई लोगों के लिए आज की रोमांटिक शाम खुबसूरत तोहफों और फूलों से भरपूर रहेगी। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपकी बहुत प्रशंसा करेगा और आप पर बहुत स्नेह उढ़ेलेगा।

सिंह राशि
दांत का दर्द या पेट की समस्या आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। बुजुर्ग और परिवार के सदस्य स्नेह देंगे और ध्यान रखेंगे। वनसाइडेड प्यार आपके लिए काफी खतरनाक साबित होगा। आज का दिन समझ-बूझ के निर्णय लेने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आप उनकी सफलता के लिए आश्वस्त न हों। आपका आकर्षक और चुम्बकीय व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी ओर खींचेगा। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते है.

कन्या राशि : दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से करायेंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है। आज आप हर ओर प्यार-ही-प्यार फैलायेंगे। जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए अवसर मिलेंगे। आज सोच-समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। जहां दिल की बजाय दिमाग का अधिक उपयोग करना चाहिए। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-खुशी, प्यार और उल्लास का केंद्र बन सकता है।

तुला राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। ऐसी जानकारी उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हो। आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। लम्बे समय से लटकी हुई समस्याओं को जल्द ही हल करने की आवश्यकता है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी, इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। अपने जीवनसाथी को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं।

वृश्चिक राशि
आप मानसिक और शारीरिक तौर पर थकान महसूस कर सकते हैं, थोड़ा-सा आराम और पौष्टिक आहार आपके ऊर्जा-स्तर को उठाए रखने में महत्वपूर्ण साबित होगा। जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। अगर आप हर किसी की मांग पूरी करने की कोशिश करेंगे, तो सिर्फ नाकामी आपके हाथ लगेगी। आज आप स्वयं को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे। इस लिहाज से आज का दिन बहुत खुबसूरत रहेगा। जब तक आपको तसल्ली न हो जाए कि सारा काम पूरा हो चुका है, दस्तावेज अपने वरिष्ठ को न दें। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों को ध्यान से चुनें। आपका जीवनसाथी किसी शानदार सरप्राइज से आपका दिन बना सकता है।

धनु राशि
आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। आज आप अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं और उस सलाह को जिंदगी में जगह भी दे सकते हैं। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुंचा सकता है, यहां तक कि नजदीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। आपका प्रिय आपसे वादे की मांग करेगा, लेकिन ऐसा वादा न करें जिसे आप पूरा न कर सकें। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई भगीदार हों और अगर आवश्यकता पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएं, जो आपके करीबी है। आपने बीते दिनों कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं जिसका भुगतान आज आपको करना पड़ सकता है। आज आपका खाली वक्त भी ऑफिस के काम को पूरा करने में ही लगेगा। आपका जीवनसाथी आपको ज्यादा खास वक्त देने वाला है।

मकर राशि
भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। लोगों को दिए पुराने कर्ज वापिस मिल सकते हैं या फिर किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज्यादा खर्च करने से बचें। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार को व्यक्त करे। आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे प्रभावित होंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और लाभदायक दिन की ओर ले जायेंगे। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज गुजार सकते हैं।

कुंभ राशि
आज दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम अनुभव करेंगे। आज आपके ऑफिस का कोई सहकर्मी आपकी कीमती वस्तु चुरा सकता है इसलिए आज आपको अपना सामान ध्यान से रखने की जरुरत है। आपसी संवाद और सहयोग आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्ते को मजबूत बनायेगा। जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें। क्योंकि कड़वे शब्द शांति को नष्ट करके आपके और आपके प्रिय के बीच दरार पैदा कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र के नजरिए से आज का दिन आपका है। इसका भरपूर लाभ उठाएं। यात्रा करना लाभदायक लेकिन महंगा साबित होगा। जीवनसाथी की ओर से मिले तनाव के चलते सेहत पर बुरा असर पड़ना संभव है।

मीन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर खींचेगा। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी आवश्यकताओं का ध्यान रखेगी। आपका प्रिय आज रोमांटिक मूड में होगा। चीजों के होने का प्रतिक्षा मत कीजिए, बाहर निकलें और नए अवसर की तलाश करें। आपकी संप्रेषण अर्थात कम्यूनिकेशन की क्षमता प्रभावशाली साबित होगी। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाखुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए अनुभव कर सकते हैं।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Next Post
Horoscope-Know-Your-Day-saturday-2nd-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 2 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-saturday-2nd-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 2 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-sunday-3rd-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 3 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-sunday-3rd-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 3 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-monday-4th-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 4 दिसंबर 2023

Horoscope-Know-Your-Day-monday-4th-december-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 4 दिसंबर 2023

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News