
मेष राशि
आपका व्यक्तित्व आज खुश्बू की तरह सुगंध फैलायेगा और सभी को आकर्षित करेगा। जो व्यापारी अपने कारोबार के सिलसिले में घर से बाहर जा रहे हैं वो अपने धन को आज बहुत संभालकर रखें। धन चोरी होने की संभावना है। परिवार में आप एक संधि कराने वाले दूत का दायित्व निभाएंगे। सबकी परेशानियों पर ध्यान करें, जिससे समस्याओं पर समय रहते कंट्रोल किया जा सके। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा फ़ायदा हो सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने की आपकी पहचान आपको सम्मान दिलाएगी। वैवाहिक जीवन के कई फायदे भी होते हैं और आप उन्हें आज प्राप्त कर सकते हैं।

वृष राशि
स्वयं को सेहतमंद और दुरुस्त रखने के लिए वसायुक्त और तली-भुनी चीजों से दूर रहें। आपके द्वारा धन को बचाने के प्रयास आज असफल हो सकते हैं, हालांकि आपको इससे घबराने की जरुरत नहीं है स्थिति जल्द ही सुधरेगी। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएं। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। रोमांटिक मुलाकात बहुत रोमांचक रहेगी, लेकिन अधिक देर के लिए नहीं होगी। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृती के हैं। इस राशि के छात्र आज मोबाइल पर सारा दिन बर्बाद कर सकते हैं। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे।

मिथुन राशि
आपको आज महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे, जिसके चलते आपको तनाव और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। यूं तो आज आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा लेकिन इसके साथ ही आपको यह ध्यान भी रखना होगा कि आप अपने पैसे को व्यर्थ में खर्च न करें। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ, दोनों आपस में खोए हुए, कुछ ऐसा हालात रहेगा आपका आज। सहकर्मियों के साथ काम करते वक्त युक्ति और चतुरता की आवश्यकता होगी। यात्रा आपके लिए आनंददायक और बहुत फायदेमंद होगी। अगर हाल में आप व आपका जीवनसाथी बहुत खुश महसूस नहीं कर रहे थे, तो आज हालात बदल सकते हैं। आप दोनों आज बहुत आनंद करने वाले हैं।

कर्क राशि
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। कोई चिट्ठी या ई-मेल पूरे परिवार के लिए अच्छी खबर लायेगी। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक्त बचाकर रखें। दूसरों को ऐसा काम करने के लिए बाध्य न करें, जो आप स्वयं न करना चाहें। जल्दबाजी में निर्णय न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। वैवाहिक जीवन के लिहाज से यह बढ़िया दिन है। साथ में एक अच्छी शाम गुजारने की योजना बनाएं।

सिंह राशि
हर इंसान को ध्यान से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के माध्यम से पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ आयेगा, और साथ ही पिछले दिन की मेहनत भी रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ख्याल रखते हैं। एक लम्बा दौर जो काफी समय से आपको दबोचे हुए था, खत्म हो चुका है, क्योंकि जल्दी ही आपको आपका जीवनसाथी मिलने वाला है। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार फायदेमंद साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर गौर करने की जरूरत है। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

कन्या राशि
आज के दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बिखरी रहेगी और अजनबी भी जाने-पहचाने से महसूस होंगे। अगर आप लम्बे वक्त के लिए निवेश करें, तो अच्छा-खासा फायदा हासिल कर सकते हैं। घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। अगर आप यकीन करते हैं कि वक्त ही पैसा है तो आपको अपनी क्षमताओं को शीर्ष पर पहुंचाने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। जीवनसाथी से बहुत ज्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ ले जा सकता है।

तुलाराशि
सेहत से जुड़े कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। रियल एस्टेट सम्बन्धी निवेश आपको अच्छा-खासा लाभ देंगे। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक्त है। आप जहां हैं वहीं रहेंगे, बावजूद इसके प्यार आपको एक नए और अनोखे लोक में ले जायेगा। साथ ही आज आप रोमानी सफर पर भी जा सकते हैं। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरुस्कार देंगे। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जायेगा। विवाह एक दैवीय आशीर्वाद है और आज आप इसका अनुभव कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि
ध्यान से सुकून मिलेगा। आज सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में बढ़ोतरी कर सके। आज आपको अपने होशियारी और प्रभाव का उपयोग संवेदनशील घरेलू मुद्दों को हल करने के लिए करना चाहिए। आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शौहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। इस राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालने की शख्त जरुरत है अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको मानसिक परेशानियां हो सकती हैं। आपको खुशी से भरी शादीशुदा जिंदगी की एहमियत का एहसास होगा।

धनु राशि
आज का दिन ऐसे काम करने के लिए बेहतरीन है, जिन्हें करके आप स्वयं के बारे में अच्छा महसूस करते हैं। इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। आपका मजाकिया स्वभाव आपके चारों ओर के वातावरण को प्रसन्नचित बना देगा। आज प्यार के नजरिए से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। आज के दिन काम करते वक्त आपको कोई खास परेशानी नहीं आयेगी और आप एक विजेता की तरह उभरेंगे। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा।

मकर राशि
आपकी सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा आपके लिए थकाऊ और तनावपूर्ण साबित हो सकती है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। आज आपका मन प्रसन्न होगा और आप अपने दोस्तों व परिवार के सदस्यों पर पैसे खर्च करने का आनंद लेंगे। गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड से धोखा मिल सकता है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस गति को बरकरार रखिए। जो लोग लघु उद्योग करते हैं उन्हें आज के दिन अपने किसी करीबी की कोई सलाह मिल सकती है। जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लोग आपको आशाएं और सपने देंगे, लेकिन असल में सारा दारोमदार आपके प्रयासों पर रहेगा। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। आप लम्बे समय से दफ्तर में किसी से बात करना चाह रहे थे। आज ऐसा होना मुमकिन है। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना सीखना होगा। संभव है कि आज आपका जीवनसाथी खुबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं।

मीन राशि
आपका सकारात्मक व्यवहार आपके आसपास के लोगों को प्रभावित करेगा। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है जिसके आने से आपको घर के उन समानों पर भी खर्चा करना पड़ सकता है। जिनको आपने अगले महीने पर टाला हुआ था। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। विवाहेतर प्रेम संबंध आपकी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। हालांकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग ठण्डा रखने की जरूरत है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पायेगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। जीवनसाथी यह जता सकता है कि आपके साथ रहने का क्या-क्या ख़ामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा है।

प्रस्तुत – ज्यातिसाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858










