
जमशेदपुर : भारतीय मजदूर संघ के कोल्हान प्रमंडल के अध्यक्ष रह चुके कृष्णा सिंह का गुरुवार को मुजफ्फरपुर में निधन हो गया. वे करीब 52 साल के थे. बताया जाता है कि वे करीब 1 साल से काफी बीमार चल रहे थे. उनको पक्षाघात लगा था जबकि वह काफी दिनों से इलाजरत थे. कृष्णा सिंह कद्दावर नेता रहे हैं. वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक करियर शुरू की इसके बाद से वह लगातार छात्र आंदोलन में लगे रहे. इसके बाद वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ से जुड़ गए. वे कोल्हान के अध्यक्ष भी बनाए गए थे. वह काफी दिनों तक के टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे. इस बीच करीब 1 साल पहले उनको पक्षाघात आ गया जिसके बाद से हुए अस्पताल में भर्ती हुए और उसके बाद में पैतृक गांव मुजफ्फरपुर चले गए. अपने पैतृक गांव में ही उन्होंने अंतिम सांसे ली. कृष्णा सिंह चर्चित चेहरों में से एक थे.











