

मेष राशि
आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी हंसने-हंसाने की शैली है, इसका प्रयोग अपनी स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए कर सकते हैं। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। मुसीबत के वक्त परिवार से आपको मदद और सलाह हासिल होगी। आप दूसरों के तजुर्बों से कुछ सबक सीख सकते हैं। यह आपके आत्मविश्वास की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आप खुद को समय देना जानते हैं और आज तो आपको काफी खाली समय मिलने की संभावना है। खाली समय में आज आप कोई खेल-खेल सकते हैं या जिम जा सकते हैं।

वृष राशि
आज बिना सोच विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए, नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। अपना बहुमूल्य समय अपने बच्चों के साथ गुजारें। यह सबसे बेहतर पल रहेगा। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा। जिंदगी में चल रही आपाधापी के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और और आप अपने पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब हो पाएंगे। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आखिर तक आपको विश्वास होगा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।

मिथुन राशि
आज आपकी मनोकामनाएं दुआओं के माध्यम से पूरी होंगी और सौभाग्य आपकी तरफ हाथ बढ़ायेगा, साथ ही पिछले दिनों की मेहनत भी रंग लाएगी। दोस्तों के साथ शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। इससे आपको बहुत फायदा होगा। आपके अंदर नेतृत्व का गुण और लोगों की आवश्यकताओं को समझने की संवेदनशीलता है। अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने करने का प्रयास करेंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं।

कर्क राशि
आज आपका कोई पुराना मित्र कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। ऐसा कोई जिसे आप जानते हैं, आर्थिक मामलों को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से लेगा। घर में थोड़ा-बहुत तनाव भी पैदा होगा। आपके लिए अपने प्रिय से दूर रहना बहुत मुश्किल होगा। नौकरी परेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे। जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। उन चीजों को दोहराना जिनका अब आपके जीवन में कोई महत्व नहीं है, आपके लिए ठीक नहीं है। ऐसा करके आप अपना वक्त ही बर्बाद करेंगे और कुछ नहीं। अपने लोगों के सुख दुःख में शामिल होने से भी मन संतुष्ट होगा।

सिंह राशि
आज पूरा दिन परेशानियों को झेलने के बाद शाम में सुकून मिल सकता है। यानि कि शाम में धन लाभ होने की संभावना है। बच्चे और परिवार दिन का केंद्र-बिंदु रहेंगे। आपका अधिकार वाला स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।

कन्या राशि
आज वाहन चलाते समय सावधान रहें। जो लोग टैक्स चोरी करते हैं आज वो बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। इसलिए आपको यही सलाह दी जाती है कि टैक्स की चोरी न करें। अगर आप सामाजिक जलसों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे, तो आप अपने संगी-साथियों की संख्या बढ़ा सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा, क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। बिना गहराई से समझे-बूझे किसी व्यावसायिक या कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

तुला राशि
आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आज खर्चों में बढ़ोतरी होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं।संतोषजनक परिणाम पाने के लिए काम को योजनाबद्ध तरीके से करें, दफ्तर की परेशानियों को हल करने में आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे।

वृश्चिक राशि
आज की यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकते हैं। जिंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है, जो प्यार और रोमांस को नयी दिशा देगा। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के अवसर होंगे। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

धनु राशि
कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो काम में आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं। उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। आपका दिमाग काम-काज की उलझनों में उलझा रहेगा, जिसके चलते आप परिवार और दोस्तों के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं।

मकर राशि
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ध्यान दें। इससे आपको दिली खुशी हासिल होगी। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। आपके बच्चे के पुरुस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए गौरवांवित पल का एहसास करायेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। आप और आपका जीवनसाथी मिलकर वैवाहिक जीवन की बेहतरीन यादें रचेंगे।

कुंभ राशि
ऊर्जा के अपने ऊंचे स्तर को आज अच्छे काम में लगाएं। आज आपको अपने भाई या बहन की मदद से धन लाभ होने की संभावना है। आपको प्रसन्न रखने के लिए आपके बच्चे जो कुछ बन पड़ेगा, वह करेंगे। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों से अवगत करा आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। कामकाज के मोर्चे पर आपकी कड़ी मेहनत जरूर रंग लाएगी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। किसी के प्रभाव में आकर आपका जीवनसाथी आपसे झगड़ सकता है, लेकिन प्यार और सद्भाव से मामला सुलझ जाएगा।

मीन राशि
आज आप स्वयं को नए रोमांचक हालात में पाएंगे, जो आपको आर्थिक लाभ पहुंचाएंगे। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की सहायता लीजिए। यह आपको अवसाद से बचाएगा। साथ ही यह समझदारी भरा निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। आज कार्यक्षेत्र में आपके किसी पुराने काम की तारीफ हो सकती है। आपके काम को देखते हुए आज आपकी तरक्की भी संभव है। कारोबारी आज अनुभवी लोगों से करोबार को आगे बढ़ाने की सलाह ले सकते हैं। किसी वजह से आज आपके ऑफिस में जल्दी छुट्टी हो सकती है। इसका आप फायदा उठाएंगे और अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें, जो आध्यात्मिक जीवन के लिए आवश्यक है। मस्तिष्क जीवन का द्वार है, क्योंकि अच्छा-बुरा सब-कुछ इसी के माध्यम से आता है। यही जीवन की समस्याएं दूर करने में सहायक सिद्ध होता है और सही सोच से इंसान को आलोकित करता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776,+919431339858


