• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, June 6, 2026
31 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-monday-4th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 4 जुलाई 2022

horoscope-know-your-day-monday-4th-july-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-सोमवार 4 जुलाई 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। अपने धन का संचय कैसे करना है, यह हुनर आज आप सीख सकते हैं। इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। बच्चे उम्मीदों पर खरे न उतरकर आपको निराश कर सकते हैं। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और कोशिश करें कि यह बेहतर से बेहतर रुमानी हो। किसी ऐसे नए उद्योग से जुड़ने से बचें जिसमें कई पार्टनर हो और अगर आवश्यकता पड़े तो उन लोगों की राय लेने से न कतराएं, जो आपके समर्धक है। वक्त की नाजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के आपके प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे।

वृष राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी अच्छी खासी प्रशंसा कर सकते हैं। दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयां हल हो जाएंगी। कुल मिलाकर लाभदायक दिन है। लेकिन आप समझते थे जिस पर आप आंखें बंद करके भरोसा कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आज के दिन किसी के साथ अनैतिक कार्य करने से बचें। आप जी तोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

मिथुन राशि
विवादास्पद स्वभाव को नियंत्रित करें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने नजरिए में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़े। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार के लिए खुशी ला सकती है। आज आप अपने प्रिय से अपने भावनाओं का उदगार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। पर्यटन क्षेत्र आपको बढ़िया कैरियर दे सकता है। यह समय अपनी महत्वाकांक्षा को समझने और उसे पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करने का है। सफलता आपका बेताबी से इंतजार कर रही है। दिन के अंत में आज आप अपने घर के लोगों को वक्त देना चाहेंगे लेकिन इस दौरान घर के किसी करीबी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है और आपका मूड खराब हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी को समझने में आपसे गलती हो सकती है, जिसकी वजह से सारा दिन उदासी में गुजरेगा।

कर्क राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। प्यार के नजरिए से यह दिन बेहद खास रहेगा। योग्य कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक लाभ हो सकता है। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की आवश्यकता है। आज चाहे दुनिया इधर की उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

सिंह राशि
मनोवैज्ञानिक डर आपको बेचैन कर सकता है। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुकसान पहुंचा सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। दूसरी बुरी आदतें छोड़ने के लिए भी बढ़िया समय है, क्योंकि जब लोहा गर्म हो तभी वार किया जाता है। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। जो लोग विदेश व्यापार से जुड़े हैं। उन्हें आज मनमाफिक फल मिलने की पूरी उम्मीद है। इसके साथ ही नौकरी पेशा से जुड़े इस राशि के जातक आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण इस्तेमाल कार्यक्षेत्र में कर सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन के कुछ साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। आज आपको इनका सामना करना पड़ सकता है।

कन्या राशि
आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा, तो अवसर का लाभ उठाएं और अच्छी सेहत के लिए पैदल सैर पर जाएं। जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे, आज उन्हें अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें, अगर आप आज ‘डेट’ पर जा रहे हैं तो। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की आवश्यकता है। इस राशि के छात्र छात्राओं को आज के दिन पढ़ाई में मन लगाने में दिक्कतें आ सकती हैं। आज आप अपना कीमती समय दोस्तों के चक्कर में बर्बाद कर सकते हैं। हंसी-मजाक के बीच आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है, जो फिर वाद-विवाद का रूप भी ले सकता है।

तुला राशि
आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा, क्योंकि आप जीवन को पूरी तरह जिएंगे। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएं, उन पर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएं जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। आपको अपने घर के माहौल में कुछ सकारात्मक बदलाव करने पड़ेंगे। कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जीवन में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाएं। कार्यक्षेत्र में किसी काम के अटकने की वजह से आज आपका शाम का कीमती वक्त खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको स्वास्थ्य बनाए रखेगा। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के माध्यम से आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जीवन में सुधार ला सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको अपने लिए समय मिल पाएगा और आप किसी करीबी से मुलाकात करके इस समय का सदुपयोग कर सकते हैं। वैवाहिक सुख के दृष्टिकोण से आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।

ADVERTISEMENT

धनु राशि
जीवन की बेहतरीन चीजों को शिद्दत से महसूस करने के लिए अपने दिल दिमाग के दरवाजे खोलें। चिंता को छोड़ना इसकी ओर पहला कदम है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपको अपने प्रिय की याद सताएगी। इससे पहले कि वरिष्ठ को पता लगे, लंबित काम जल्दी ही निबटा लें। जीवन की समस्याओं को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।

मकर राशि
शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। आर्थिक तौर पर बेहतरी के चलते आपके लिए जरूरी चीजें खरीदना आसान होगा। दोस्तों के साथ शाम बिताना या खरीदारी करना मजेदार और रोमांचक रहेगा। आज के दिन रोमांस के हिसाब से कोई खास आशा नहीं की जा सकती है। किसी पार्टनरशिप वाले व्यवसाय में जाने से बचें, क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा लाभ उठाने की कोशिश करें। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। ज्यादा खर्चे की वजह से जीवनसाथी से खट-पट हो सकती है।

कुंभ राशि
आज स्वयं को किसी रचनात्मक काम में लगाएं। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है। दिन भर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ अपनी गोपनीय जानकारी बांटने से पहले सोच लें। अगर मुमकिन हो तो इससे बचें, क्योंकि इन बातों के बाहर फैलने का खतरा है। अचानक हुई रोमांटिक भेंट आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अगर आप अनुभवी लोगों की राय लेंगे और अपने काम में नई सोच इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।

मीन राशि
आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। अगर आप यात्रा पर जाने वाले हैं तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें उसके चोरी होने की संभावना है। खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभालकर रखें। शाम के समय अपने जीवनसाथी के साथ बाहर खाना या मूवी देखना आपको सुकून देगा और प्रसन्नचित बनाए रखेगा। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग पर दबाव और बढ़ा देगा। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें क्योंकि इसके लिए आपकी काफी प्रशंसा होगी। अगर आप और आपका जीवनसाथी खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देंगे, तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919431339858, +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

June 6, 2026
Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026
राशिफल

Horoscope know your day Friday 5th june 2026-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शुक्रवार 5 जून 2026

June 5, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

June 3, 2026
Next Post
Jamshedpur-Bagbera-Suicide : बागबेड़ा में टाइल्स मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jamshedpur-Bagbera-Suicide : बागबेड़ा में टाइल्स मिस्त्री ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

jamshedpur-rural-accident-चाकुलिया में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत, सड़क पर मिली कुचली हुई लाश

jamshedpur-rural-accident-चाकुलिया में एक युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत, सड़क पर मिली कुचली हुई लाश

adityapur-murder-case-पूर्व विधायक मलखान सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता और अन्य, मंत्री बोले-सरकार अपराधियों को ढूंढ निकालेगी

adityapur-murder-case-पूर्व विधायक मलखान सिंह से मिलने पहुंचे मंत्री बन्ना गुप्ता और अन्य, मंत्री बोले-सरकार अपराधियों को ढूंढ निकालेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Monsoon arrives: इंतजार खत्म ! केरल पहुंचा मॉनसून, झारखंड में एक सप्ताह की देरी से आ सकता है मॉनसून, जानें कब कहां होगी बारिश

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Saturday 6th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 6 जून 2026

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur death : जमशेदपुर में भीषण गर्मी का असर, बिहार के व्यक्ति की एमजीएम अस्पताल में मौत

Jamshedpur tata steel uisl plantation campaign : विश्व पर्यावरण दिवस पर टाटा स्टील यूआइएसएल ने लगाए 1,000 पौधे, विभिन्न संस्थाओं व कंपनियों में भी 800 पौधे किये वितरित

jamshedpur bjp-विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जुगसलाई मंडल ने चलाया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान, कई स्थानों पर लगाए फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

Jamshedpur Kshatriya samaj sampurn bharat : क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत ने बारीडीह विजया गार्डन में लगाये 25 पौधे

jamshedpur eya foundation- टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर ईया फाउंडेशन ने किया 51 पौधों का वृक्षारोपण, बच्चों को किया पुरस्कृत

Jamshedpur bjp obc morcha plantation : विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर महानगर भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया पौधारोपण, कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोहराई प्रतिबद्धता

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News