• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, June 15, 2026
36 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 5th August 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अगस्त 2024

Horoscope Know Your Day Monday 5th August 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 5 अगस्त 2024
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज जिन लोगों को आप जानते हैं, उनके माध्यम से आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। आपके माता-पिता की सेहत पर अधिक ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। किसी से आंखें चार होनी की काफी संभावना है। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से चीजें काफी अच्छी रहेंगी। किसी पेड़ की छांव में बैठकर आज आपको सुकून मिलेगा। जीवन को आज आप नजदीक से जान पायेंगे। गंभीर परिस्थिति में उलझने पर धैर्य नहीं खोएं, जैसे खाने में थोड़ा सा तीखापन उसे और भी स्वादिष्ट बना देता है, उसी तरह ऐसी परिस्थितियां आपको उस बिकट परिस्थिति से निकलने के बाद मिली खुशियों की सही कीमत बताती हैं। अपना मूड बदलने के लिए किसी सामाजिक आयोजन में शामिल हो।

वृष राशि
आपको लंबे समय से अनुभव हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर आज आप भविष्य के लिए कोई आर्थिक योजना बना सकते हैं और उम्मीद है कि यह योजना सफल भी होगी। जिन्हें भावनात्मक संबल की आवश्यकता है, वे पायेंगे कि बड़े मदद के लिए आगे आ रहे हैं। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंचकर ही कर सकते हैं। घर पहुंचकर आप मूवी देखने या किसी पार्क में परिवार के लोगों के साथ जाने का प्लान बना सकते हैं। यह दिन आपके सामान्य वैवाहिक जीवन से कुछ हटकर होने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से कुछ खास देखने को मिल सकता है। गजब का दिन है, फिल्म, पार्टी और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना संभव है।

मिथुन राशि
स्वयं को अधिक सकारात्मक बनने के लिए प्रेरित करें। इससे न सिर्फ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और व्यवहार लचीला होगा, बल्कि डर, ईर्ष्या और विद्वेष जैसे नकारात्मक मनोभावों में भी कमी आयेगी। दूसरों को प्रभावित करने के लिए आवश्यकता से अधिक खर्चा न करें। कोई दोस्त अपनी निजी समस्याओं के समाधान के लिए आपसे सलाह मांग सकता है। प्रसन्नचित रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें। इस राशि के जातक आज लोगों से मिलने से ज्यादा अकेले में वक्त बिताना पसंद करेंगे। आज आपका खाली समय घर की सफाई में बीत सकता है। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख्याल रखें। इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

कर्क राशि
शरीर के किसी अंगे में दर्द होने की संभावना है। किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें अधिक शारीरिक मेहनत की जरूरत हो। पर्याप्त आराम भी करें। अगर आप छात्र हैं और विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो घर की आर्थिक तंगी आज आपके माथे पर शिकन ला सकती है। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आयेगा। किसी से आंखें चार होनी की काफी संभावना है। चंंद्रमा की स्थिति को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि आज आपके पास काफी खाली वक्त होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप वो काम नहीं कर पाएंगें जो आपको करना था। यह दिन आपके जीवन में वसंत-काल की तरह है, रोमानी व प्यार से भरा, जहां सिर्फ आप और आपका जीवनसाथी साथ हों। शराब या सिगरेट का बहुत ज्यादा सेवन करना आज आपके स्वास्थ्य की स्थिति को खराब कर सकता है।

ADVERTISEMENT

सिंह राशि
दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ़ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर तल्ख जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पायेगा। दोस्त और रिश्तेदार साथ में ज्यादा वक्त बिताने की मांग करेंगे लेकिन यह सभी दरवाजे बंद करके राजसी आनंद लेने का समय है। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी। अगर आप खरीदारी पर जाएं तो जरूरत से ज्यादा जेब ढीली करने से बचें। संभव है कि आपके माता-पिता आपके जीवनसाथी को कुछ शानदार आशीर्वाद दें, जिसके चलते आपके वैवाहिक जीवन में और निखार आयेगा। छात्र जिस विषय में कमजोर हैं उस विषय के बारे में आज अपने गुरु से बात कर सकते हैं। गुरु की सलाह आपको उस विषय की जटिलताओं को समझने में सहायक होगी।

कन्या राशि
हर व्यक्ति को ध्यान से सुनें, हो सकता है आपको अपनी समस्या का समाधान मिल जाए। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के अनुसार नहीं होगा। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। अपने शरीर को दुरुस्त करने के लिए आज भी आप कई बार सोचेंगे लेकिन बाकी दिनों की तरह भी आज यह प्लान धरा का धरा रह जायेगा। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कार्य गड़बड़ हो सकता है लेकिन धैर्य बनाए रखें। सुबह की ताजी धूप आज आपको नई ऊर्जा प्रदान करेगी।

तुला राशि
आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। पैसे कमाने के नए मौके मुनाफा देंगे। दोस्त और पारिवारिक मित्र आपका उत्साह बढ़ाएंगे। आज प्यार की कमी महसूस हो सकती है। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में बर्बाद हो सकता है। आपको या आपके जीवनसाथी को बिस्तर में चोट लग सकती है। इसलिए एक-दूसरे का ख्याल रखें। आपका कोई दोस्त आज आपकी जमकर तारीफ कर सकता है।

वृश्चिक राशि
दोस्त आपका परिचय किसी विशेष व्यक्ति से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। जेवर और एंटीक में निवेश लाभदायक रहेगा और समृद्धि लेकर आयेगा। आपमें से कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि प्यार में बहुत गहराई है और आपका प्रिय आपको सदा बहुत प्यार करेगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। लगता है कि आपका जीवनसाथी आज बहुत खुश है। आपको सिर्फ वैवाहिक जीवन से जुड़ी उसकी योजनाओं में मदद करने की जरूरत है। आज के दिन बाहर का भोजन आपके पेट की हालात खराब कर सकता है। इसलिए बाहर खाने से बचें।

धनु राशि
सेहत बढ़िया रहेगी। आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए, नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। सामाजिक समारोह में परिवार के साथ शामिल होना सबके लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आज आप हर तरफ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। अपने बच्चों को आज समय का सदुपयोग करने की सलाह दे सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। शांति का वास आपके दिल में रहेगा और इसीलिए आप घर में भी अच्छा माहौल बना पाने में कामयाब होंगे।

मकर राशि
तली-भुनी चीजों से दूर रहें और नियमित व्यायाम करते रहें। अगर आपको लगता है कि आपके पास पर्याप्त धन नहीं है तो आज घर के किसी बड़े से धन संचित करने की सलाह लें। अगर आप परिवार के सदस्यों के साथ समय नहीं बिताएंगे, तो आप घर पर समस्याओं की उम्मीद कर सकते हैं। अपने प्रिय को समझने की कोशिश करें, नहीं तो मुश्किल में फंस सकते हैं। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। ऐसा लगता है कि आपके जीवनसाथी आज आपके ऊपर खास ध्यान देंगे। दोस्तों से गपशप करना एक अच्छा टाइमपास हो सकता है, परन्तु लगातार फोन पर बात करने से सिरदर्द भी संभव है।

कुंभ राशि
प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है लेकिन इसके साथ ही आपको दान-पुण्य भी करना चाहिए क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। आज आपको अपने प्रिय का एक अलग ही व्यवहार देखने को मिल सकता है। आपके घर का कोई करीबी शख्स आज आपके साथ वक्त बिताने की बात कहेगा लेकिन आपके पास उनके लिए वक्त नहीं होगा जिसकी वजह से उनको तो बुरा लगेगा ही आपको भी बुरा लगेगा। आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं। यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है। मानसिक शांति बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए आप किसी बागीचे, नदी के तट या मंदिर पर जा सकते हैं।

मीन राशि
स्वयं अपना इलाज करने से बचें, क्योंकि दवाई पर आपकी निर्भरता बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है इसलिए जितना हो सके इनका ध्यान रखें। अपने बच्चों के लिए कुछ खास योजना बनाएं। सुनिश्चित करें कि आपकी योजनाएं यथार्थवादी हो और उन्हें अमली जामा पहनाना संभव हो। आने वाले पीढ़ी इस तोहफे के लिए आपको हमेशा याद रखेगी। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख बात न कहें। आज आपको रिश्तों की अहमियत का अंदाज हो सकता है क्योंकि आज के दिन का ज्यादातर समय आप अपने परिवार के लोगों के साथ बिताएंगे। आपकी व्यस्त दिनचर्या के चलते आपका जीवनसाथी आपके ऊपर शक कर सकता है, लेकिन दिन के अंत तक वह आपकी बात समझेगा और आपको गले लगाएगा। दिन अच्छा हैै आज आपका प्रिय आपकी किसी बात पर खिलखिलाकर हंसेगा।

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 15th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 15 जून 2026

June 15, 2026
Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 14th-June-2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 14 जून 2026

June 14, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 13th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 13 जून 2026

June 13, 2026
Next Post

Jamshedpur politics : जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के जनता दल यूनाइटेड में शामिल होने के बाद कयासों का बाजार गर्म, रघुबर दास और उनके परिजन के टिकट को लेकर भी लग रही अटकले, सरयू राय कहां से लड़ेंगे चुनाव, यह हो रही चर्चा, जानें सरयू राय के इस चाल के बाद क्या है राजनीतिक माहौल

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th August 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अगस्त 2024

Horoscope Know Your Day Tuesday 6th August 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 6 अगस्त 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 8th August 2024 – राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अगस्त 2024

Horoscope Know Your Day Thursday 8th August 2024 - राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 8 अगस्त 2024

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel tinplate wage revision : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन में हुआ वेज रिवीजन समझौता, पुराना ग्रेड और नया ग्रेड का वेतन बढ़ा, मिलेगा दो साल का एरियर, नहीं बढ़ा डीए प्रति प्वाइंट, जाने क्या हुआ समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : परसुडीह सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पुत्र की दर्दनाक मौत, टाटा मोटर्स में कर रहा था ट्रेनिंग, मुआवजे पर नहीं बनी सहमति, सात घंटे से सड़क जाम

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को कुचलते हुए कई वाहनों को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में भी जा चका है जेल

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : परसुडीह सड़क हादसे में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष के पुत्र की दर्दनाक मौत, टाटा मोटर्स में कर रहा था ट्रेनिंग, मुआवजे पर नहीं बनी सहमति, सात घंटे से सड़क जाम

Saraikela police transfer posting – आदित्यपुर व गम्हरिया के थानेदार का तबादला, इन्हें मिली जिम्मेदारी

Saraikela chandil accident – चांडिल में अनियंत्रित ट्रक ने एक शख्स को कुचलते हुए कई वाहनों को चपेट में लिया, एक की मौत, दो घायल

Jamshedpur police action : परसुडीह में चोरी की बाइक के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार, ब्राउन शुगर तस्करी मामले में भी जा चका है जेल

Jamshedpur accident – परसुडीह में हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, यातायात प्रभावित, देखिए – video

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल में छुट्टी के दिन स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, घंटों वार्ड से गायब रहे डॉक्टर और नर्स

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News