• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, September 27, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-26th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 26 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-saturday-26th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 26 मार्च 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके पिता की कोई सलाह कार्यक्षेत्र में आपको धन लाभ करा सकती है। एक नजदीकी रिश्तेदार खुद के लिए आपका ध्यान चाहेगा, हालांकि वह काफी मददगार और ध्यान रखने वाला होगा। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इजहार करे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज आपका वैवाहिक जीवन हंसी-ख़ुशी, प्यार और उल्लास का केन्द्र बन सकता है। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज चीजों को बाद के लिए टाल दें। दिन खत्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएं, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।

वृष राशि
कुछ रचनात्मक करने के लिए अपने कार्यालय से जल्दी निकलने की कोशिश करें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। एक बार आप अपने हमसफर को हासिल कर लें, तो जिंदगी में किसी और की जरूरत नहीं होगी। इस बात को आज आप गहराई से महसूस करेंगे। इस राशि के लोग बड़े ही दिलचस्प होते हैं। ये कभी लोगों के बीच रहकर खुश रहते हैं तो कभी अकेले में हालांकि अकेले वक्त गुजारना इतना आसान नहीं है फिर भी आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरुर निकाल पाएंगे। छोटे-छोटे मामलों को लेकर हुए आपके आपसी विवाद आज आपके वैवाहिक जीवन में कटुता को बढ़ा सकते हैं। इसलिए आपको चाहिए कि दूसरों के कहने और बहकावे में न आएं। किसी को काम देने से पहले उस काम के बारे में आपको खुद भी जानकारी एकत्रित कर लेनी चाहिए।

मिथुन राशि
आपका आकर्षक बर्ताव दूसरों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित करेगा। बिना किसी की सलाह लिए बिना आज आपको पैसा कहीं भी इनवेस्ट नहीं करना चाहिए। आपके बच्चे के पुरस्कार वितरण समारोह का बुलावा आपके लिए गौरवांवित पल का एहसास करायेगा। वह आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेगा और आप उसके माध्यम से अपने सपने साकार होते हुए देखेंगे। अगर आप अपनी चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो उनके खोने या चोरी होने की संभावना है। जीवन की सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ आज शॉपिंग पर जाना संभव हैं, परन्तु थकान का अनुभव भी हो सकता है।

कर्क राशि
आज नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। बीते दिनों में अनावश्यक रूप से हुए धन खर्च के कारण उनके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। पारिवारिक तनावों को अपनी एकाग्रता भंग न करने दें। बुरा दौर ज्यादा सिखाता है। उदासी के भंवर में खुद को खोकर समय बर्बाद करने से बेहतर है कि जिंदगी के सबक को जानने और सीखने की कोशिश की जाए। अपने प्रिय की बातों के प्रति आप जरूरत से ज्यादा संवेदनशील रहेंगे। आपको अपने भावनाओं पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। घर पर मिले किसी पुराने सामान को देखकर आज आप खुश हो सकते हैं और सारा दिन उस सामान को साफ करने में बिता सकते हैं। जीवनसाथी की वजह से आपको अनमने ढंग से बाहर जाना पड़ सकता है, जो बाद में आपकी झल्लाहट की वजह बनेगा। आपके घर के लोगों को आज आपके साथ की जरुरत हो सकती है, उनके लिए समय निकालने की कोशिश करें।

सिंह राशि
अपने स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। आपका मजाकिया स्वभाव सामाजिक मेल-जोल की जगहों पर आपकी लोकप्रियता में इजाफा करेगा। ईमानदारी से अपने मन की बात कहने में घबराएं नहीं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। कारोबारी में मुनाफा इस राशि के कारोबारियों के लिए आज सुनहरे सपने के सच होने जैसा होगा।

कन्या राशि
दूसरों की आलोचना करने की आपकी आदत के कारण आपको भी आलोचना का शिकार होना पड़ सकता है। अपना ‘सेंस ऑफ ह्यूमर’ दुरुस्त रखें और पलटकर रुखा जवाब देने से बचें। ऐसा करने पर आप आसानी से दूसरों की कड़ी टिप्पणियों से निजात पा लेंगे। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है जिससे आपकी कई आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। पारंपरिक रस्में या कोई पावन आयोजन घर पर किया जाना चाहिए। आज आपको अपने ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है। जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है।आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज की शाम कुछ खास होने वाली है। प्यार से बढ़कर कोई एहसास नहीं, आपको भी अपने प्रेमी को कुछ ऐसी बातें बोलनी चाहिए, जिससे उनका विश्वास आपमें बढ़े और प्यार को नई ऊंचाई प्राप्त हो।

तुला राशि
आज आपको आराम करने और करीबी दोस्तों व परिवार के साथ खुशी के कुछ पल बिताने की आवश्यकता है। आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकलें, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। किसी दूर के रिश्तेदार के यहां से मिली आकस्मिक अच्छी खबर आपके पूरे परिवार के लिए खुशी के लम्हे लाएगी। अपनी व्यक्तिगत भावनाएं और गोपनीय बातें अपने प्रिय से बांटने का सही समय नहीं है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं। रात के वक्त आज आप बिना किसी को बताए घर से बाहर निकल सकते हैं क्योंकि आपके दिमाग में कोई उलझन रहेगी और आप उसका हल नहीं ढूंढ पाएंगे।

वृश्चिक राशि
आज पुरानी समस्याएं फिर से उभरकर आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। आपका बचाया धन आज आपके काम आ सकता हैं, लेकिन इसके साथ ही इसके जाने का आपको दुख भी होगा। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। चीजों और लोगों को जल्द भांपने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी। यूं तो जीवन हमेशा कुछ नया और चौंकाने वाली चीज आपके सामने लाता है। लेकिन आज आप अपने जीवनसाथी का एक अनोखा पहलू देखकर खुशी से चौंक जाएंगे। योग ध्यान का सहारा लेना आज आपको मानसिक रुप से प्रबल बनाएगा।

धनु राशि
आज आप बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें, जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते हो। आज का दिन ऐसी चीजों को खरीदने के लिए अच्छा है, जिनकी कीमत आगे चलकर बढ़ सकती है। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की आवश्यकताओं के अनुसार स्वयं को ढालें। आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। बिना किसी पूर्व सूचना के आज आपका कोई रिश्तेदार आपके घर पधार सकता है। जिसकी वजह से आपका कीमती समय उनकी खातिरदारी में जाया हो सकती है। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। आज आपकी ओर से समर्पण की भावना और बहादुरी का जज्बा आपके जीवन-साथी को प्रसन्नता दे सकता है।

मकर राशि
किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात उत्पन्न कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों को जांचें। धन का आगमन आज आपको कई आर्थिक परेशानियों से दूर कर सकता है। आज बच्चे रोमांचक समाचार ला सकते हैं। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे नाराज हो, इससे पहले ही अपनी गलती का एहसास कर लें और उन्हें मना लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। वक्त कैसे गुजर जाता है इस बात का एहसास आज आपको अपने किसी पुराने मित्र से मिलकर हो सकता है।

कुंभ राशि
आज धन की आवश्यकता कभी भी पड़ सकती है। इसलिए आज जितना हो अपने पैसे की बचत करने का विचार बनाएं। आज वगैर सलाह मशविरा के अपने धन का निवेश न करें। इससे आपको नुकसान हो सकता हैं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को दरकिनार करें। लवमेट आज आपसे किसी चीज की डिमांड कर सकता है लेकिन आप उसे पूरा नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपका लवमेट आपसे नाराज हो सकता है। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना, जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। जीवन साथी से पूर्णरूपेण सहयोग न मिलने के कारण आप निराश हो सकते हैं। प्यार, उम्मीद, सहानुभूति, आशावादिता और निष्ठा जैसी सकारात्मक भावनाओं को अपनाने के लिए स्वयं को प्रोत्साहित करें। एक बार ये गुण आपके अंदर रच-बस जाएं, तो हर हालात में वे खुद ही सकारात्मक तरीके से उभर आएंगे।

मीन राशि
एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आएगा। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपनी घरेलू जिम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज हो सकते हैं, जो आपके साथ रहते हैं। अपने प्रिय के साथ आज अच्छी तरह बर्ताव करें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाकात करके आप सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 27th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 27 सितंबर 2026

September 27, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 26th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 26 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 26th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 26 सितंबर 2026

September 26, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 25th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 25 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 25th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 25 सितंबर 2026

September 25, 2026
Next Post

tsdpl-union-election-टीएसडीपीएल यूनियन चुनाव में कई नए चेहरे जीते, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार को चुनाव जीतने के बावजूद राकेश्वर ने नही बनाया पदाधिकारी, अमन फिर बने महामंत्री, जाने क्या हुआ उलटफेर

horoscope-know-your-day-sunday-27th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 मार्च 2022

horoscope-know-your-day-sunday-27th-march-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 27 मार्च 2022

Jamshedpur-Congress : जमशेदपुर के गोपाल मैदान में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह आयोजित, कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित, पूर्व जिलाध्यक्ष नट्टू झा व बलदेव सिंह भी हुए सम्मानित, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा-झारखंड में कांग्रेस मजबूती से लड़ने की शक्ति रखती है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur post department- डाक विभाग और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर, उपायुक्त से डाक विभाग प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

jamshedpur police success- जुगसलाई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, घोड़ा चौक के पास 17 किलो गांजा के साथ युवक को धर दबोचा, सूटकेस, पिट्ठू बैग व आई फोन बरामद, बिहार के भोजपुर जिले का रहने वाला है युवक, देखिए video

jamshedpur ngt team inspection: हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग में व्यापक प्रदूषण की शिकायत पर एनजीटी की टीम ने की जांच, एडीसी ने एक किमी क्षेत्र में पैदल घूमकर देखी प्रदूषण की स्थिति, एनजीटी को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Jamshedpur border area body found – कपाली नदी घाट में मिला अज्ञात वृद्धा का शव, इलाके में सनसनी

jamshedpur Shrimad Bhagwat Katha- श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ रविवार से

DBMS College of Education-किताबों से निकले व्यावसायिक विचार, विद्यार्थियों ने दिखाई उद्यमिता की नई सोच, डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘बैटल ऑफ द बुक्स’का आयोजन

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News