
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. रविवार को कार्यकर्ता मिलन समारोह में राज्य के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, बंधु तिर्की स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिलाध्यक्ष विजय खां सहित कांग्रेस पार्टी के सभी नेतागण शामिल हुए. कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गयी. (नीचे भी पढ़ें)

गोपाल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में जमशेदपुर, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम के आठ थाना क्षेत्र के चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूती देने का काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मंच में उपस्थित अतिथियों ने चुनाव के दौरान सौंपे गए पदभार के लिए नट्टू झा और बलदेव सिंह को सम्मानित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बताया, कांग्रेस पार्टी का महा जुटान आज गोपाल मैदान में देखने को मिला. उन्होंने कहा देश में चाहे जो भी परिस्थिति हो, झारखंड में कांग्रेस मजबूती से लड़ने की शक्ति रखती है. किसी भी कार्यकर्ताओं को किसी तरह का परेशानी के लिए कांग्रेस पार्टी के सभी नेता व मंत्री एकजुटता के साथ खड़े हैं. उन्होंने बताया कुछ जिलों में 20 सूत्री का गठन हुआ है और कुछ बाकी है. उन्होंने कहा जो कार्यकर्ता पंचायत और बूथ स्तर के हैं, वैसे कार्यकर्ताओं को सबसे पहले सम्मान मिलना चाहिए. कांग्रेस पार्टी उस दिशा में काम कर रही है. उन्होंने बताया जिस नियत के साथ सरकार बना निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कांग्रेस पार्टी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी. उन लोगों की भी सत्ता में भागीदारी होगी.





