• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, October 16, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-sunday-30th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 30 जनवरी 2022

horoscope-know-your-day-sunday-30th-january-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-रविवार 30 जनवरी 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज मन प्रसन्न रहेगा व सेहत अच्छी रहेगी, जिसके चलते आप सफलता की ओर तेजी से कदम बढायेंगे। ऐसी हर चीज से परहेज करें, जिससे आपकी शक्ति नष्ट न हो। दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। आज आपका प्रेमी अपने मनोभावों को आपके सामने खुलकर नहीं रख पाएगा। जिसकी वजह से आपको खिन्नता होगी। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पूराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। संभव है कि शुरुआत में जीवनसाथी की ओर से आपको कम ध्यान मिले, लेकिन दिन के अन्त तक आपको महसूस होगा कि वह आपके लिए ही कुछ-कुछ करने में व्यस्त था। उतावलापन अच्छा नहीं है, आपको किसी भी काम को करने में उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए। इससे काम खराब होने की संभावना बढ़ जाती है।

वृष राशि
अपने काम के लिए दूसरों पर दबाव न डालें। दूसरे लोगों की इच्छाओं और दिलचस्पियों पर भी ध्यान करें, इससेे आपको दिली खुशी हासिल होगी। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका हैं, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। आपके जीवन-साथी की लापरवाही संबंधों में दूरी बढ़ा सकती है। जाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त अवसर हैं। लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। अपने किस मित्र के साथ आज समय बिता सकते हैं लेकिन इस दौरान आप शराब का सेवन करने से बचना नहीं तो समय की बर्बादी हो सकती है। किसी बच्चे या बुजुर्ग के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है। अच्छी नींद अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है।

मिथुन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जाएगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। दीर्घावधि लाभ के हिसाब से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। आपका कोई नजदीकी आज काफी अजीब मूड में होगा और उसे समझना लगभग असंभव साबित होगा। अपने प्रिय की छोटी-मोटी भूल को अनदेखा करें। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। सोशल मीडिया पर ज़रूरत से ज़्यादा वक्त गुजारना न केवल समय की बर्बादी है, बल्कि सेहत के लिहाज से भी अच्छा नहीं है।

कर्क राशि
अच्छी चीज़ों को ग्रहण करने के लिए आपका दिमाग खुला रहेगा। जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है, उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी। ऐसे दोस्तों के साथ बाहर जाएं जो आपके हालात और जरुरतों को समझते हैं। अगर आप अपने प्रेमी के साथ कहीं बाहर घूमने जा रहे हैं तो कपड़े सोच-समझकर पहनें। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपका प्रेमी आपसे नाराज हो सकता है। खाली समय का पुरा आनंद उठाने के लिए आपको लोगों से दूर होकर अपने पसंदीदा काम करने चाहिए। ऐसा करके आपमें सकारात्मक बदलाव भी आएंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी की छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करेंगे, तो उन्हें बुरा लग सकता है। किसी भी काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें। इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।

सिंह राशि
धार्मिक और आध्यात्मिक रुचि के काम करने के लिए अच्छा दिन है। आज के दिन घर के किसी इलेक्ट्रोनिक सामान के खराब हो जाने की वजह से आपका धन खर्च हो सकता है। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। अटके कामों के बावजूद रोमांस और बाहर घूमना-फिरना आपके दिलो-दिमाग पर छाया रहेगा। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख टिप्पणी करने से बचिए। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन का असली स्वाद चख सकते हैं। परिवार के साथ किसी मॉल या शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जाने की संभावना है। हालांकि इससे आपका खर्चा काफी बढ़ सकता है।

कन्या राशि
कुछ दिलचस्प चीजें पढ़ कर थोड़ी दिमागी कसरत करें। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है, हालांकि प्यार में निराशा हाथ लग सकती है लेकिन हिम्मत मत हारिए क्योंकि आखिर में जीत सच्चे प्यार की ही होती है। आज आपको अपने कामों को समय पर निपटाने की कोशिश करनी चाहिए। ख्याल रखें कि घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है। जिसको आपकी जरुरत है। जीवनसाथी के साथ कुछ तनातनी मुमकिन है, लेकिन शाम के खाने के साथ चीजें भी सुलझ जाएंगी।

तुला राशि
सिर्फ आप जानते हैं कि आपके लिए क्या बेहतर है, इसीलिए मजबूत और स्पष्टवादी बनें तथा निर्णय तुरंत लें और उनके परिणामों का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले समय में आप फिर पा सकें। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे। आपकी आंखें चमकने लगेंगी और धडकनें तेज हो जाएंगी, आज जब आप अपनी सपनों की राजकुमारी से मिलेंगे। इस राशि के जातक आज खाली वक्त में रचनात्मक काम करने का प्लान तो बनाएंगे लेकिन उनका यह प्लान पूरा नहीं हो पाएगा। आज कोई उलझन आपको दिन भर परेशान कर सकती है। इस उलझन को दूर करने के लिए आपको अपने घर वालों से बात करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि
जीत का जश्न आपके दिल को खुशी से भर देगा। इस उत्साह को दोगुना करने के लिए आप अपनी खुशी में दोस्तों को भागीदार बना सकते हैं। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। नवयुवकों को स्कूल प्रोजेक्ट की बाबत कुछ राय लेने की ज़रूरत हो सकती है। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में कठिनाई महसूस करेंगे। आज का दिन फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि ऐसा लगता है कि चीजें आपके पक्ष में जाएंगी और आप हर काम में अव्वल रहेंगे। कोई रिश्तेदार अचानक आपके घर आ सकता है, जिसके चलते आपकी योजनाएं गड़बड़ा सकती हैं। जिंदगी आपको अच्छे एहसास भी जरुर कराती है बस आपको इन एहसासों को समझने की जरुरत है।

धनु राशि
आज आप जेवर और एंटीक में निवेश करें। इससे आपको काफी अच्छे लाभ मिलेंगे। अपने मित्रों या संबंधियों को अपना आर्थिक काम-काज और रुपये-पैसे का प्रबंधन न करने दें, नहीं तो जल्दी ही आप आपने तयशुदा बजट से कहीं आगे निकल जाएंगे। तनाव के चलते बीमारी से दो-चार होना पड़ सकता है। सुकून महसूस करने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आज अपने खुबसूरत कामों को दिखाने के लिए आपका प्रेम पूरी तरह खिलेगा। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है।

मकर राशि
असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा उत्पन्न कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफी मददगार साबित हो सकता है। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। आज आपको अपने उन रिश्तेदारों को पैसा उधार नहीं देना चाहिए जिन्होंने आपका पिछला बकाया अब तक वापस नहीं किया है। शादी लायक युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। आपके प्रेम की राह एक ख़ूबसूरत मोड़ ले सकती है। वक्त की नजाकत को समझते हुए आज आप सब लोगों से दूरी बनाकर एकांत में वक्त बिताना पसंद करेंगे। ऐसा करना आपके लिए हितकर भी होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बहुत रोमांचक काम कर सकते हैं। स्वास्थ्य को दुरुस्त करने के लिए आज किसी पार्क या जिम में आप जा सकते हैं।

कुंभ राशि
आपको नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। यह न केवल आपकी सहन-शक्ति घटाती है, बल्कि आपके विवेक को भी भ्रमित कर देती हैं और रिश्तों में हमेशा के लिए दरार डाल देती है। जेवर और एंटीक में निवेश फ़ायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्त शाम के लिए कोई अच्छी योजना बनाकर आपका दिन मंगलमय कर देंगे। इस राशि के छात्र-छात्राएं आज अपने कीमती समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। आप मोबाइल या टीवी पर आवश्यकता से अधिक समय जाया कर सकते हैं। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है। संगीत, नृत्य और बागवानी जैसे अपने शौकों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।

मीन राशि
आज कहीं से भी उधार दिया हुआ रकम वापस मिल सकता है, जिससे आपकी कुछ आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसके अलावा भी आपको पैसों से जुड़ी कोई समस्या आ सकती है। जिसे सुलझाने के लिए आप अपने पिता या पितातुल्य किसी आदमी से सलाह ले सकते हैं। आपकी उपलब्धी परिवार के सदस्यों को उत्साह से भर देगी और आप अपनी कामयाबी की घोड़े पर सवार होकर खुशी से झूमतें हुए आगे की ओर कदम बढ़ायेंगे। दूसरों के सामने आदर्श स्थापित करने के लिए स्वयं को बेहतर बनाने की कोशिश जारी रखें। प्यार बहार की तरह है, फूलों, रोशनी और तितलियों से भरा हुआ। आज आपका रोमानी पहलू उभरकर आएगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकाल पाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। आप महसूस करेंगे कि आपके जीवनसाथी में शहद से भी ज़्यादा मिठास है।

प्रस्तुत -ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क -919508341776, 919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Friday 16th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 16th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 16 अक्टूबर 2026

October 16, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

October 15, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 14th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 अक्टूबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 14th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 14 अक्टूबर 2026

October 14, 2026
Next Post
tata-steel-will-take-over-ninl-steel-टाटा स्टील बड़े अधिग्रहण के नजदीक, अगले सप्ताह कर लेगी नीलांचल इस्पात निगम, भूषण स्टील और उषा मार्टिन के बाद होगी यह बड़ी डील

tata-steel-will-take-over-ninl-steel-टाटा स्टील बड़े अधिग्रहण के नजदीक, अगले सप्ताह कर लेगी नीलांचल इस्पात निगम, भूषण स्टील और उषा मार्टिन के बाद होगी यह बड़ी डील

tata-motors-workers-union-टाटा मोटर्स के कमेटी मेंबरों और ऑफिस बियररों को बताया गया टैक्स और लेखा जोखा के स्लैब से संबंधित नये बदलावों की जानकारी, टैक्स के भुगतान में ज्यादा नुकसान नहीं हो, इसके उपाय भी सुझाये गये

tata-motors-workers-union-टाटा मोटर्स के कमेटी मेंबरों और ऑफिस बियररों को बताया गया टैक्स और लेखा जोखा के स्लैब से संबंधित नये बदलावों की जानकारी, टैक्स के भुगतान में ज्यादा नुकसान नहीं हो, इसके उपाय भी सुझाये गये

jamshedpur-intuc-जमशेदपुर इंटक का विस्तार, बेहतर काम करने वाले को दिया गया सम्मान, नये पद भी दिये गये, जाने किसको मिला नया पद

jamshedpur-intuc-जमशेदपुर इंटक का विस्तार, बेहतर काम करने वाले को दिया गया सम्मान, नये पद भी दिये गये, जाने किसको मिला नया पद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 15th October 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 15 अक्टूबर 2026

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur durga puja : बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल बनकर तैयार, प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति की खोज और शिव शक्ति के अटूट संबंध का जीवंत संदेश

Jamshedpur new ds flat durgapuja : न्यू डी एस फ्लैट दुर्गा एवं काली पूजा कमिटी के पंडाल का हुआ उद्घाटन, विधायक पूर्णिमा साहू एवं भाजपा जिला प्रभारी दिनेश कुमार हुए शामिल

Jamshedpur dmr fee delay welcomed : यूपीआइ भुगतान पर डीएमआर शुल्क स्थगित करने के निर्णय का स्वागत, व्यापारियों को मिलेगी राहत – अनिल मोदी

jamshedpur bjp leader kale : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में पहुँचकर मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद, काले ने कहा – मां जगदंबा की आराधना से समाज में सुख, शांति और सद्भाव का संचार हो

jamshedpur durga puja : कदमा रानीकुदर हिंद क्लब के पंडाल के पट खुले, हैरी पॉटर थीम पर बना है दुर्गा पूजा पंडाल

tata steel initiative : टाटा स्टील ने ठेका कर्मचारियों के लिए लांच किया ऐप श्रम लाभ, डिजिटल सुविधा से ठेका कर्मचारियों को सशक्त बनाने की पहल

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News