
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट की अधीकृत यूनियन टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के सभी कमिटी मेम्बर और आफिस बेयरर को 28 और 29 जनवरी 2022 को वित्तीय लेखा-जोखा एवं टैक्स के स्लैब के संबंध में दो दिवसीय कार्यशाला प्रशिक्षण टाटा मोटर्स के एमटीसी केंद्र में संपन्न हुई. यूनियन के कुल सदस्यों को दो भाग में विभक्त कर कोविड-19 को पालन करते हुए यह प्रशिक्षण शिविर संपन्न किया गया. प्रशिक्षण शिविर में प्लांट हेड विशाल बादशाह, एचआर हेड पी श्रीनिवासन, आईआर हेड दीपक कुमार, फाइनेंस हेड राजेश मंडल के साथ-साथ यूनियन के अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित हुए. प्रशिक्षण शिविर में बोलते हुए प्लांट हेड विशाल बादशाह ने कहा कि यह कार्यशाला मोटे तौर पर वित्तीय लेखा-जोखा को समझने और समझाने की गुणवत्ता आप में भरेगा. हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से प्रयास कर कंपनी के सभी बिंदू जैसे कॉस्ट, डिलीवरी, क्वालिटी इत्यादि बिंदुओं पर विचार देकर लगातार सुधार करके हम सब बड़ी तब्दीली ला सकते हैं. छोटे-छोटे सुझाव मिलकर एक बड़ा परिवर्तन बड़ा विकास का माध्यम बनता है और जो लोग शॉप फ्लोर में होते हैं उनके पास ज्यादा सुझाव का संभावना होती है. टाटा मोटर्स का हर कर्मचारी लगातार सकारात्मक तौर पे अपना सुझाव देता रहा है. अध्यक्ष ने प्लांट हेड का शुक्रिया अदा किया कि टाटा मोटर्स के यूनियन के सभी सदस्यों को इस तरह का प्रशिक्षण कर उनके अंदर आत्मविश्वास और दक्षता बढ़ाने का काम किया है. इस तरह का ट्रेनिंग प्रोग्राम से निश्चित तौर पर सभी का मनोबल बढ़ता है. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि हम सब जानते हैं हम सबका एक लक्ष्य कंपनी का विकास और उसके साथ साथ मजदूरों का विकास के लिए कार्य करना हैं. हम चाहते हैं कि कंपनी के चिमनी की धुआं लगातार निकलता रहे और हर मजदूर के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रहे. इस तरह का प्रशिक्षण हम लोगों को जानकारी बढ़ाने के साथ-साथ अपने टैक्स को सही तरीके से देखने में भी सहयोग करेगा. प्रशिक्षक के तौर पर टाटा स्टील के गौरव अरोड़ा उपस्थित हुए. उनका स्वागत आईआर हेड दीपक कुमार ने किया. प्रशिक्षक के तरफ से बताए गए सभी बिंदुओं को सभी ने बहुत ही उत्साह और दिलचस्पी के साथ सकारात्मक रूप से लिया. टैक्स स्लैब के बारे में जानकारी के साथ ही साथ कंपनी के स्थिति और बैलेंस शीट समझने का यह एक बेहतर मौका सभी कमेटी मेंबरों आफिस बियरर को मिला. अंत में धन्यवाद ज्ञापन आईआर हेड दीपक कुमार ने किया.







