• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, August 29, 2026
32 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-11th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 11 अप्रैल 2023

Horoscope-Know-Your-Day-Tuesday-11th-April-2023-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 11 अप्रैल 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज के दिन आपको अपने स्वार्थी दोस्तों से बचकर रहने की आवश्यकता है, जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। किसी धार्मिक स्थान पर जाएं या किसी संत से मिलें, इससे आपके मन को शांति और सुकून मिलेगा। अपने प्रिय से कुछ भी कड़वी बातें कहने से बचें, नहीं तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। बेहतर कामकाज के चलते आपको प्रशंसा मिल सकती है। यात्राओं से तुरंत लाभ तो नहीं होगा, लेकिन इसके चलते अच्छे भविष्य की नींव रखी जायेगी। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी स्वयं को दरकिनार अनुभव कर सकता है, जिसका इजहार शाम को होना संभव है।

वृष राशि
जीवन को प्रेरणादायक बनाने की सोंचे, नकारात्मकता से बचने का प्रयास करें। सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। किसी धार्मिक स्थल या संबंधी के यहां जाने की संभावना है। आज हो सकता है कि पहली नजर में ही आपको कोई पसंद कर ले। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को लाभ होगा, लेकिन साझीदार से हाथ मिलाने से पहले भली-भांति विचार कर लें। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप प्रसन्नता महसूस करेंगे। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा।

मिथुन राशि
विवादास्पद स्वभाव को कंट्रोल में रखें, नहीं तो रिश्तों में कभी न मिटने वाली खटास पैदा हो सकती है। इससे बचने के लिए अपने व्यवहार में खुलापन अपनाएं और पूर्वाग्रहों को छोड़ें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और आज हाथ खोलकर व्यय करने से बचें। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। मोहब्बत का सफर प्यारा, मगर छोटा होगा। साझीदारी में किसी नई परियोजना को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। इससे सभी को लाभ होगा, लेकिन साझीदार तय करने से विचार विमर्श अवश्य कर लें। दिन उम्दा है, आज के दिन अपने लिए समय निकालें और अपनी कमियों और खुबियों पर गौर फर्माएं। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आयेंगे। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

कर्क राशि
शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफी संभावनाएं हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। अगर आप लोन लेने वाले थे और काफी दिनों से इस काम में लगे थे तो आज के दिन आपको लोन मिल सकता है। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और प्रसन्नचित बना देगा। नये रोमांस की संभावना प्रबल है, प्रेम का फूल आपकी जिंदगी में जल्दी ही खिल सकता है। आने वाले समय में कार्यालय में आपका आज का काम कई प्रकार से असर दिखायेगा। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

सिंह राशि
एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा और मन की शांति लेकर आयेगा। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। बच्चों के साथ समय बिताना विशेष होगा। अपने प्रिय की पुरानी बातों को माफ करके आप अपनी जिंदगी में सुधार ला सकते हैं। नौकरी पेेशा से जुड़े लोगों को आज कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आप न चाहते हुए भी कोई गलती कर बैठेंगे जिसकी वजह से आपको अपने सीनियर्स की डांट सहनी पड़ सकती है। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य रहने की उम्मीद है। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें, अगर आप आज वाकई लाभ चाहते हैं तो, मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी शानदार शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने अनमोल हैं।

कन्या राशि
किसी विवादास्पद इंसान से वाद-विवाद आपका मूड खराब कर सकता है। समझदारी से काम लें और अगर संभव हो तो इससे बचें, क्योंकि किसी भी तरह का विवाद आपके लिए मददगार नहीं रहेगा। ऐसा लगता है आप जानते हैं कि लोग आपसे क्या चाहते हैं, लेकिन आज अपने खर्चों को बहुत अधिक बढ़ाने से बचें। उन लोगों के साथ कुछ समय बिताएं, जो आपको चाहते हैं और आपका ख्याल रखते हैं। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया कैरिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलायेंगे। आंतरिक गुण जहां आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच सफलता देगी। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ हंसते-खिलखिलाते, हर पल का आनंद लेते हुए आप महसूस करेंगे कि आप किशोरावस्था में लौट गए हैं।

तुला राशि
सेहत की तरफ अधिक ध्यान देने करने की आवश्यकता है। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर में मरम्मत का काम या सामाजिक मेल-मिलाप आपको व्यस्त रखेगा। जो अपने प्रिय के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं, ये उनकी जिंदगी के सबसे यादगार लम्हों में से होंगे। साझेदारी में किए गए काम आखिरकार लाभदायक साबित होंगे, लेकिन आपको अपने भागीदारों से काफी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। घर से बाहर निकलकर आज आप खुली हवाओं में टहलना पसंद करेंगे। आज आपका मन शांत होगा। जिसका फायदा आपको पूरे दिन मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है।

वृश्चिक राशि
बेहतर जीवन के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव करायेंगे। आज आपको अपने प्रिय की याद सतायेंगी। लाभदायक दिन है, इसलिए कोशिश करें और आगे बढें। अच्छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आपका व्यक्तित्व और लोगों से थोड़ा अलग है आप अकेले वक्त बिताना पसंद करते हैं। आज आपको अपने लिए वक्त तो मिलेगा लेकिन ऑफिस की कोई समस्या आपको सताती रहेगी। अपने जीवनसाथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं, लेकिन वह आपके लिए कुछ बढ़िया भी करने वाला है।

धनु राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। किसी भी तरह के हालात को काबू में रखने के लिए इस गति को बनाएं रखिए। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लायेंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज अपने प्रिय से दूर होने का दुःख आपको टीस देता रहेगा। किसी भी तरह की साझीदारी करने से पहले उसके बारे में अपनी अंदरूनी भावना की बात अवश्य सुनें। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन मंगलमय हो जायेगा।

मकर राशि
तली-भुनी खाने की चीजों से किनारा करें। सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। आप भी इसमें पूरी सहभागिता करें और महज मूक दर्शक न बने रहें। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। आज आप दूसरे दिनों की तुलना में अपने लक्ष्यों को कुछ अधिक ही ऊंचा तय कर सकते हैं। अगर परिणाम आपकी उम्मीद के अनुसार न आएं, तो निराश न हों। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

कुंभ राशि
आज के दिन आराम करना जरूरी साबित होगा, क्योंकि आप हाल के दिनों में भारी मानसिक दबाव से गुजरे हैं। नयी गतिविधियां और मनोरंजन आपके लिए विश्राम करने में सहायक सिद्ध होंगे। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। कुल मिलाकर फायदेमंद दिन है। लेकिन आप जिसपर आप आंखें बंद करके विश्वास कर सकते हैं, वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। ताजा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताजगी बनाए रखें। अपनी पेशेवर क्षमताओं को बढ़ाकर आप कैरिअर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। अपने क्षेत्रे में आपको अपार सफलता मिलने की संभावना भी है। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कोई रोचक मैगजीन या उपन्यास पढ़ के आज के दिन को आप अच्छी तरह से व्यतीत कर सकते हैं। आपको खुश करने के लिए आपका जीवनसाथी काफी प्रयास कर सकता है।

मीन राशि
आपका बच्चों जैसा भोला स्वभाव फिर सतह पर आ जायेगा और आप शरारती मनोदशा में होंगे। आपके घर से जुड़ा निवेश लाभदायक रहेगा। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। आपके कामों के पीछे प्यार और दूरदृष्टि की भावना होनी चाहिए, न कि लालच का जहर। आज आप ऐसे इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको स्वयं से अधिक चाहता होगा। साझीदारी के लिए अच्छे अवसर हैं, लेकिन भली-भांति सोचकर ही कदम बढ़ाएं। आप अपनी छुपी खासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनायेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत शानदार है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 29th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 29 अगस्त 2026

August 29, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 28th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 28 अगस्त 2026

August 28, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 27th August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 27 अगस्त 2026

August 27, 2026
Next Post

Jamshedpur sonari firing injured person death - सोनारी में 1 माह पहले गोलियों से घायल दीपक सिंह की इलाज के दौरान मौत, 1 महीने के बाद भी पुलिस हत्यारों को सुपारी देने वाले तीन को नहीं कर सकी है गिरफ्तार

Jamshedpur rural controversy : घाटशिला और गालूडीह में क्रिकेट में सट्टेबाजी बना विवाद, हंगामा, दो हिरासत में

Jamshedpur kadma violence - कदमा में हुई हिंसा को लेकर रात भर पुलिस ने की छापामारी, 80 लोग पकड़ाए

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur sahyog savan milan : सावन की फुहारों के बीच मना ‘सहयोग’ का भव्य सावन मिलन समारोह, संस्था की सदस्यों की नृत्य-गीत प्रस्तुतियों से सावन हुआ मनभावन

tata steel celebrates sir dorabji tata birthday : सर दोराबजी टाटा की 167वीं जयंती पर टाटा स्टील ने उनकी समृद्ध खेल विरासत को समर्पित विशेष प्रदर्शनी का किया शुभारंभ, इतिहास और वर्तमान की दिखी झलकी

jamshedpur bjp : एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कांग्रेस को बताया मुद्दाविहीन

jharkhand adivasi rally : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “आदिवासी एकता महाजुटान रैली” के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, होगा आदिवासियों का जुटान

jamshedpur utkal association : साकची उत्कल एसोसिएशन में हुआ सावन महोत्सव, अंबिका बनी सावन क्वीन

jamshedpur mla saryu roy meeting : 6 सितंबर के सेमिनार को लेकर जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने की दो बैठकें, सेमिनार में शिक्षा व्यवस्था की कमियों पर सकारात्मक भाव से होगी चर्चा

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News