• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, November 15, 2026
25 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-tuesday-9th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 9 नवंबर 2021

November 8, 2021
in राशिफल
0
horoscope-know-your-day-tuesday-9th-november-2021-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-मंगलवार 9 नवंबर 2021
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
भाग्य पर निर्भर न रहें और अपनी सेहत को सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि क़िस्मत ख़ुद बहुत आलसी होती है। आप पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप अपनी जमा-पूंजी पारम्परिक तौर पर निवेश करें। अगर आप पार्टी करने की सोच रहे हैं, तो अपने अपने अच्छे दोस्तों को बुलाएँ। ऐसे कई लोग होंगे, जो आपका उत्साह बढाएंगे। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। आज समय की नजाकत को देखते हुए आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आप ऐसा करने में सफल नहीं हो पाएँगे। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को दरकिनार महसूस कर सकता है, जिसका इज़हार शाम को होना मुमकिन है।

वृष राशि
आज अपनी सेहत के चिंता करने की क़तई ज़रूरत नहीं है। आपके आस-पास के लोग आपको प्रोत्साहित करेंगे व सराहेंगे। जो लोग काफी वक्त से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हें आज कहीं से धन प्राप्त हो सकता है जिससे जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। इससे आपके मन को शांति मिलेगी। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

मिथुन राशि
अपने नकारात्मक रवैये के चलते आप प्रगति नहीं कर पा रहे हैं। यह इस बात को समझने का सही वक़्त है कि चिंता की आदत ने आपके सोचने की क्षमता को ख़त्म कर दिया है। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीज़ें सुधर रही हैं। किसी करीबी दोस्त की मदद से आज कुछ करोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आपकी परेशानी आपके लिए ख़ासी बड़ी हो सकती है, लेकिन आस-पास के लोग आपके दर्द को नहीं समझेंगे। शायद उन्हें लगता हो कि इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। अपने प्रिय की बेजा मांग के आगे न झुकें। नाते-रिश्तेदार तरक़्क़ी और समृद्धि के लिए नयी योजनाएँ लाएंगे। कई बार मोबाइल चलाते-चलाते आपको समय का पता ही नहीं चलता और फिर जब आप अपना समय बर्बाद कर चुके होते हैं तो आपको पछतावा होता है. जीवनसाथी से बहुत ज़्यादा उम्मीदें रखना आपको वैवाहिक जीवन में उदासी की तरफ़ ले जा सकता है।

कर्क राशि
आज के दिन आप काम को अलग रखकर थोड़ा आराम करें और कुछ ऐसा करें जिसमें आपकी दिलचस्पी हो। आज अगर आप दूसरों की बात मानकर निवेश करेंगे, तो आर्थिक नुक़सान तक़रीबन पक्का है। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियाँ अच्छा मौक़ा साबित होंगी। किसी से आँखें चार होनी की काफ़ी संभावना है। अपना बायोडाटा भेजने या किसी इंटरव्यू में जाने के लिए अच्छा समय है। आज रात को जीवनसाथी के साथ खाली वक्त बिताते समय आपको लगेगा कि आपको उन्हें और भी वक्त देना चाहिए। यह दिन आपके जीवनसाथी का बेहतरीन पहलू आपको दिखाने वाला है।

सिंह राशि
तली-भुनी खाने की चीज़ों से किनारा करें। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। दिन के उत्तरार्ध में अचानक आई कोई अच्छी ख़बर पूरे परिवार को ख़ुशी देगी। ज़ाहिर तौर पर रोमांस के लिए पर्याप्त मौक़े हैं- लेकिन ऐसा बहुत कम समय के लिए है। सेमिनार और गोष्ठियों में हिस्सा लेकर आज आप कई नए विचार पा सकते हैं। अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है। आपका जीवनसाथी आपको ज़्यादा ख़ास वक़्त देने वाला है।

कन्या राशि
आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई ख़ुशनुमा पल लेकर आएगा। दीर्घावधि मुनाफ़े के नज़रिए से स्टॉक और म्यूचुअल फ़ंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रहेगा। अपने घर के वातावरण में कुछ बदलाव करने से पहले आपको सभी की राय जानने की कोशिश करनी चाहिए। अपने प्रिय की ग़ैरमौजूदगी में आप ख़ुद को बिल्कुल खाली महसूस करेंगे। आज के दिन कार्यक्षेत्र में चीज़ें वाक़ई बेहतरी की ओर बढ़ सकेंगी, अगर आप आगे बढ़कर उन लोगों से भी दुआ-सलाम करें जो आपको ज़्यादा पसंद नहीं करते। आज घर के लोगों के साथ बातचीत करते दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं। इसके बाद घर के लोगों को मनाने में आपका काफी समय जा सकता है। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।

तुला राशि
घर और दफ़्तर में कुछ दबाव आपको ग़ुस्सैल बना सकता है। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। शादी लायक़ युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है। ताज़ा फूल की तरह अपने प्यार में भी ताज़गी बनाए रखें। इस राशि के जो लोग रचनात्मक कार्यों से जुड़े हैं उन्हें आज परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको महसूस हो सकता है कि रचनात्मक कार्य करने से बेहतर नौकरी करना था। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आज आप अपने लिए समय निकालपाने में सक्षम होंगे। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

वृश्चिक राशि
क़िस्मत के भरोसे न बैठें और अपनी सेहत सुधारने के लिए ख़ुद मेहनत करें, क्योंकि हाथ पर हाथ रखे रहने से कुछ नहीं होने वाला। अब वक़्त आ गया है कि आप अपना वज़न क़ाबू में करें और स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम का सहारा लें। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। तनाव का दौर बरक़रार रहेगा, लेकिन पारिवारिक सहयोग मदद देगा। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। आज आपको अपनेे ससुराल पक्ष से कोई बुरी खबर मिल सकती है जिसके कारण आपका मन दुखी हो सकता है और आप काफी समय सोच विचार करने में गंवा सकते हैं। बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवनसाथी का साथ – यही ख़ास है आज।

धनु राशि
आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। आपको अपनी ओर से सबसे अच्छा बर्ताव करने की ज़रूरत है, क्योंकि आपके प्रिय का मूड बहुत अनिश्चित होगा। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। अपने काम से आराम लेकर आज आप कुछ समय अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैं। अपने जीवनसाथी के किसी छोटी बात को लेकर बोेले गए झूठ से आप आहत महसूस कर सकते हैं।

मकर राशि
दाँत का दर्द या पेट की तक़लीफ़ आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। आज आपको समझ आ सकता है कि धन को बिना सोच विचारे खर्च करना आपको कितना नुक्सान पहुंचा सकता है. घर में साफ़-सफ़ाई की ज़रूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएँ। आप अपने प्रिय की बांहों में आराम महसूस करेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। गप्पबाज़ी और अफ़वाहो से दूर रहें। आज आपको महसूस होगा कि जीवनसाथी की ज़िन्दगी में आपकी कितनी एहमियत है।

कुंभ राशि
आपकी व्यक्तिगत समस्याएँ मानसिक शांति को भंग कर सकती हैं। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढ़ें। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपको ऐसी गतिविधियों में संलग्न होने की ज़रूरत है, जहाँ आपको अपने समान रुचियों के लोगों से मिलने का मौक़ा मिले। आपका हमदम आपको पूरे दिन याद करता रहेगा। उसे कोई प्यारा सरप्राइज़ देने की योजना बनाएँ और इसे उसके लिए एक ख़ूबसूरत दिन में तब्दील करने के बारे में सोचें। काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्यक्षेत्र में आपमें ऊर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिये गये काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। जिन लोगों के घर वाले शिकायत करते हैं कि वो घरवालों को पर्याप्त समय नहीं देते वो आज घरवालों को समय देने के बारे में सोच सकते हैं लेकिन ऐन वक्त पर किसी काम के आने की वजह से ऐसा नहीं हो पाएगा। आपका जीवनसाथी अन्य दिनों की अपेक्षा आपका ज़्यादा ख़्याल रखेगा।

मीन राशि
गर्भवती महिलाओं को चलते-फिरते समय ख़ास ख़याल रखने की ज़रूरत है। अगर संभव हो तो ऐसे लोगों से दूर रहें जो धूम्रपान करते हैं, क्योंकि इससे पैदा होने वाले शिशु को नुक़सान हो सकता है। कुछ ख़रीदने से पहले उन चीज़ों का इस्तेमाल करें, जो पहले से आपके पास हैं। घर में कुछ बदलाव लाने के लिए पहले बाक़ी लोगों की राय भली-भांति जान लें। आप आज रुहानी प्यार की मदहोशी महसूस कर सकेंगे। इसे महसूस करने के लिए कुछ वक़्त बचाकर रखें। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। किसी नये काम के आगाज के लिए आपको पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। अगर आज आपके पास समय है तो उस क्षेत्र के अनुभवी लोगों से मिल लें जो काम आप शुरु करने वाले हैं। वैवाहिक जीवन के मोर्चे पर यह दिन वाक़ई बहुत बढ़िया है।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

November 14, 2026
Horoscope Know Your Day Saturday 14th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 14 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 14th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- शनिवार 14 नवंबर 2026

November 13, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 13th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 13 नवंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 13th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 13 नवंबर 2026

November 13, 2026
Next Post

tata-steel-bsl-टाटा स्टील के अधिग्रहित भूषण स्टील सीमेंट बनाने के लिए बांग्लादेश को एलडी स्लैग निर्यात करने वाली देश की पहली स्टील कंपनी बनी टाटा स्टील बीएसएल, हर साल 100 हजार टन एलडी स्लैग निर्यात किया जाएगा, 16 नवंबर को हो जायेगा टाटा स्टील का पूरा स्वामित्व वाली कंपनी

saraikela-accident-सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर फिर हादसा, एक घायल

saraikela-accident-सरायकेला-चाईबासा मार्ग पर फिर हादसा, एक घायल

jamhedpur-tatanagar-gaushala-श्री टाटानगर गौशाला का 102वां वार्षिक सम्मेलन सह गोपाष्टमी 11 व 12 नवंबर को, सांसद विद्युत वरण महतो होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News