
जमशेदपुरः जुगसलाई स्थित टाटानगर गौशाला का 102वां वार्षिक गोपाष्टमी 11 नवंबर को मनाया जाएगा. इस साल गोपाष्टमी का पर्व विधि विधान के साथ मनाया जाएगा.गौ माता की पूजा को हिन्दू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है. पहले दिन गौ माता का पूजन, आरती व प्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके बाद 12 नवंबर को आंवला नवमी के दिन कालियाडीह गौशाला में 10 बजे गौ माता का पूजन समेत अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. साथ ही बजरंग बली का पूजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, विशिष्ट अतिथि के रुप में रंजना मिश्रा और इंदर अग्रवाल भी शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
इस संबंध में गौशाला कमेटी के संयोजक दीपक अग्रवाल ने बताया कि सवामणी कार्यक्रम की शुरुआत 10 सितंबर से की गयी थी. इस दौरान गौ माता के लिए दलिया का भोग आहार के रुप में तैयार किया जाता है. अब तक 500 गौभक्तो ने सवामणी करवायी है. 150 गौभक्तो ने पितरों के नाम पर, कोई परिवार वैवाहिक वर्षगांठ परतो कोई जन्म दिन पर गाय के नाम पर सवामणी का आयोजन कराया है.











