• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, September 19, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 जनवरी 2023

Horoscope Know Your Day Wednesday 25th January 2023 : राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 25 जनवरी 2023
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
ख्याली पुलाव पकाने में वक्त जाया न करें। सार्थक कामों में लगाने के लिए अपनी ऊर्जा बचाकर रखें। माता-पिता की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर निकलने में सफल रहेंगे। घर में साफ-सफाई की जरूरत तुरंत है। हमेशा की तरह इस काम को अगली बार के लिए न टालें और कमर कस कर जुट जाएं। अपने प्रिय के बिना समय बिताने में परेशानी अनुभव करेंगे। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी गैरहाजिरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी खास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएं तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन शानदार हो जायेगा।

वृष राशि
हाल की घटनाओं से आपका मन बेचैन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे। आर्थिक जीवन की स्थिति आज अच्छी नहीं कही जा सकती आज आपको आपको बचत करने में मुूश्किलें आ सकती हैं। परिवार के सदस्यों की आवश्यकताओं को महत्व दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाकई उनका ध्यान रखते हैं। अपने प्रिय के लिए बदले की भावना से कुछ हासिल नहीं होगा, बजाय इसके आपको दिमाग शांत रखना चाहिए और अपने प्रिय को अपनी सच्चे भावनाओं से परिचित कराना चाहिए। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है, क्योंकि उन्हें अचानक बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। खर्चों को लेकर जीवनसाथी से तनातनी संभव है।

मिथुन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा दिन है। आपकी प्रसन्नचितता ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगी। आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है। पुरानी यादों को याद कर दोस्ती को फिर से तरोताजा करने का समय है। अपने वरिष्ठों को नजरअंदाज न करें। संभव है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई व्यक्ति आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। अगर आप कोशिश करें तो आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन आज व्यतीत कर सकते हैं।

कर्क राशि
किसी ऊंचे और विशेष इंसान से मिलते समय घबराएं नहीं और आत्मविश्वास बनाए रखें। यह सेहत के लिए उतना ही आवश्यक है, जितना काम-धंधे के लिए पैसा। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के माध्यम से लाभ होगा। जिन्हें आप चाहते हैं, उनके साथ उपहारों का लेन-देन करने के लिए अच्छा दिन है। रोमांस के लिहाज से रोमांचक दिन है। शाम के लिए कोई खास योजना बनाएं और जितना हो सके, इसे उतना रुमानी बनाने की कोशिश करें। दफ्तर में आप तारीफ पाएंगे। कोई आध्यात्मिक गुरू या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। अगर आप अपने जीवनसाथी से स्नेह की आशा रखते हैं, तो यह दिन आपकी आशाओं को पूरा कर सकता है।

सिंह राशि
अपनी ऊर्जा को व्यक्तित्व-विकास के काम में लगाये, जिससे आप और भी बेहतर बन सकें। घर की छोटी-छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। रिश्तेदारों के यहां छोटी यात्रा आपके भागदौड़ भरे दिन में आराम और सुकून देने वाली साबित होगी। आपकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त से होगी, जिसे आपका ध्यान रहता है और जो आपको समझता भी है। आज तब तक कोई वादा न करें, जब तक कि आप पूरी तरह उसे पूरा करने में सक्षम न हों। यात्रा और शिक्षा से जुड़े काम आपकी जागरुकता में वृद्धि करेंगे। कहते हैं कि स्त्रियां शुक्र और पुरुष मंगल ग्रह के रहने वाले हैं, लेकिन आज के दिन विवाहित शुक्र और मंगल एक-दूसरे में घुल जाएंगे।

कन्या राशि
आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। जो लोग दुग्ध उद्योग से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। आवश्यकता के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। अहम योजनाओं को समय पर पूरा करके आप काफी लाभ हासिल करने में सफल रहेंगे। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। ऐसा करके आपकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। आपका जीवनसाथी आज काफी रोमानी मिजाज में है

तुला राशि
मजबूती और निडरता का गुण आपकी मानसिक क्षमताओं में बढ़ोतरी करेगा। किसी भी तरह के हालात को कंट्रोल में रखने के लिए इस गति को बनाये रखिए। अपने धन का संचय कैसे करना है यह कला आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं। आपकी स्वच्छंद जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और अधिक खर्च करने से बचें। आप अनुभव करेंगे कि आपके प्रिय का आपके प्रति प्यार वाकई बहुत गहरा है। किसी लघु या मध्यावधि पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर अपनी तकनीकी क्षमताओं में निखार लाये। इस राशि वालों को आज खुद के लिए काफी समय मिलेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। आप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। विवाह के बाद कई बातें जरूरत से आगे बढ़कर अनिवार्य हो जाती हैं। आज ऐसी ही कुछ बातें आपको व्यस्त रख सकती हैं।

वृश्चिक राशि
ऐसी गतिविधियों में संलग्न रहें, जो आपको सुकून दें। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आज हर कोई आपसे दोस्ती करना चाहता है और आप उनकी ये इच्छा पूरी करने में खुशी महसूस करेंगे। अप्रत्याशित रोमांस आपको अचानक मिल सकता है, अगर आप दोस्तों के साथ शाम को बाहर घूमने जाते हैं तो। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का अवसर साबित होंगी। आज मौसम का मिजाज कुछ ऐसा रहेगा कि आप बिस्तर से उठने को राजी नहीं होंगे। बिस्तर से उठने के बाद आपको अहसास होगा कि आप अपना कीमती समय बर्बाद कर चुके हैं। क्या आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है? अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी।

धनु राशि
आज आप स्वयं को सुकून में और जिंदगी का आनंद उठाने के लिए सही मनोदशा में पायेंगे। वे निवेश-योजनाएं जो आपको आकर्षित कर रहीं हैं, उनके बारे में गहराई से जांच पड़ताल करने की कोशिश करें। कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य ले लें। कुछ लोगों के लिए- परिवार में किसी नये का आना जश्न और उल्लास के पल लेकर आएगा। आपका साहस आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। जिस पहचान और पुरस्कार की उम्मीद आप कर रहे थे, वह बाद के लिए टल सकती है और आपको हताशा का सामना करना पड सकता है। आज आपको ढेरों दिलचस्प निमंत्रण मिलेंगे, साथ ही आपको एक आकस्मिक उपहार भी मिल सकता है। आज से पहले शादीशुदा जिंदगी इतनी अच्छी कभी नहीं रही।

मकर राशि
आज दिन लाभदायक साबित होगा और आप किसी पुरानी बीमारी में काफी आराम महसूस करेंगे। जीवन की गाड़ी को अच्छे से चलाना चाहते हैं तो आज आपको पैसे की आवाजाही पर विशेष ध्यान देना होगा। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियां सभी को प्रसन्न रखेंगी। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह नाम और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पायेगा। आज आप एक बार फिर समय में पीछे जाकर शादी के शुरुआती दिनों के प्यार और रुमानियत को महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि
शारीरिक तौर पर तंदुरुस्त रहने के लिए धूम्रपान की आदत छोड़ दें। जिन लोगों ने किसी रिश्तेदार से पैसा उधार लिया था। उनको आज वो उधार किसी भी हालत में वापस करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है, क्योंकि संभव है कि आप अपने प्रिय के साथ सैर-सपाटे पर न जा पाएं। कामकाज में आ रहे बदलावों के कारण आपको लाभ मिलेगा। आज के समय में अपने लिए वक्त निकाल पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन आज ऐसा दिन है जब आपके पास अपने लिए भरपूर समय होगा। जीवनसाथी के साथ एक आरामदायक दिन बीतेगा।

मीन राशि
आपका हंसमुख स्वभाव दूसरों को प्रसन्न रखेगा। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। आप और आपका महबूब आज प्यार के समुंद्र में गोते लगाएंगे और प्यार की मदहोशी को महसूस करेंगे। दफ्तर में अपनी गलती स्वीकार करना आपके पक्ष में जाएगा। लेकिन आपको इसे सुधारने के लिए विश्लेषण की आवश्यकता है। आपकी वजह से जिसे नुकसान हुआ हो, उससे माफी मांगने की आवश्यकता है। याद रखिए कि हर कोई गलती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ ही उन्हें दोहराते हैं। आपका खाली समय आज मोबाइल या टीवी देखने में बर्बाद हो सकता है। इससे आपके जीवनसाथी को आपसे खिन्नता भी होगी क्योंकि आप उनसे बात करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखायेंगे। शादीशुदा जिंदगी के मोर्चे पर हालात वाकई थोड़े मुश्किल रहे हैं, लेकिन अब आप सुधरते हालात महसूस कर सकते हैं।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776,+919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Saturday 19th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 19 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Saturday 19th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 19 सितंबर 2026

September 19, 2026
Horoscope Know Your Day Friday 18th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 18 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Friday 18th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शुक्रवार 18 सितंबर 2026

September 18, 2026
Horoscope Know Your Day Thursday 17th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 17 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 17th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 17 सितंबर 2026

September 17, 2026
Next Post

jamshedpur fire - जमशेदपुर के झंडोतोलन कार्यक्रम में शामिल होने आये ट्रेलर में लगी आग, गोपाल मैदान में देर रात हुआ हादसा, देखिये-video

Early Morning News Diary @ Sharpbharat 25th January 2023 : पढ़े सुबह की प्रमुख खबरें

jharkhand police proud - गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 9 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, झारखंड पुलिस के एक डीएसपी को राष्ट्रपति वीरता पदक और 12 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा मेडल, देखें सूची

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में होमगार्ड जवानों ने चलाया जांच अभियान, तंबाकू उत्पाद जब्त, शराब की बोतल के साथ भी एक पकड़ाया

Jharkhand sad news : भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह का अंतिम अरदास शुक्रवार को, साकची गुरुद्वारा में दोपहर 12 बजे से

Tata workers union politics in vishwakarma puja : विश्वकर्मा पूजा पर दिखी टाटा वर्कर्स यूनियन की राजनीति, अध्यक्ष टुन्नू समेत 9 पदाधिकारी अलग घूमे, महामंत्री सतीश और नितेश अलग, चर्चा तेज

Jamshedpur accident – एमजीएम थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की दर्दनाक मौत, घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

Jamshedpur police action – जुगसलाई में हत्या की साजिश रच रहे पांच युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल व गोली बरामद, देखिए – video

Jamshedpur rural accident – पोटका सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, तीन अन्य गंभीर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News