• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, July 16, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 19 अगस्त 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन

Horoscope : आज का राशिफल, बुधवार, 19 अगस्त 2020 : जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष : अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग ग़ौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। अगर आप अपनी घरेलू ज़िम्मेदारियों को अनदेखा करेंगे, तो कुछ ऐसे लोग नाराज़ हो सकते हैं जो आपके साथ रहते हैं। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें। आपका वर्चस्ववादी स्वभाव आलोचना की वजह बन सकता है। पैसा, प्यार, परिवार से दूर होकर आज आप आनंद की तलाश में किसी आध्यात्मिक गुरु से मिलने जा सकते हैं। मुमकिन है कि आज आपका जीवनसाथी ख़ूबसूरत शब्दों में यह बताए कि आप उनके लिए कितने क़ीमती हैं।

वृष : नफ़रत को दूर करने के लिए संवेदना का स्वभाव अपनाएँ, क्योंकि नफ़रत की आग बहुत ज़्यादा ताक़तवर है और मन के साथ शरीर पर भी बुरा असर डालती है। याद रखें कि बुराई अच्छाई से ज़्यादा आकर्षक ज़रूर दिखाई देती है, लेकिन उसका असर ख़राब ही होता है। व्यापाार में मुनाफा आज कई व्यापारियों के चेहरे पर खुशी ला सकता है। आपके परिवार वाले किसी छोटी-सी बात को लेकर राई का पहाड़ बना सकते हैं। दूसरों को ख़ुशियाँ देकर और पुरानी ग़लतियों को भुलाकर आप जीवन को सार्थक बनाएंगे। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। खाली वक्त का आज आप सदुपयोग करेंगे और उन कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे जो बीते दिनों पूरे नहीं हो पाए थे। सेहत के नज़रिे से गले लगने के अपने फ़ायदे हैं और आपको यह एहसास आज अपने जीवनसाथी से मिल सकता है।

मिथुन : आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी ख़राबियों से बचाएगा। पैसे की अहमियत को आप अच्छे से जानते हैं इसलिए आज के दिन आपके द्वारा बचाया गया धन आपके बहुत काम आ सकता है और आप किसी बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। आज के दिन बिना कुछ ख़ास किए आप आसानी से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में क़ामयाब रहेंगे। आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारें में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। आपके साझीदार आपकी नई योजनाओं और विचारों का समर्थन करेंगे। जो लोग घर सेे बाहर रहते हैं आज वो अपने सारे काम पूरे करके शाम के समय किसी पार्क या एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगे। उबाऊ होती शादीशुदा ज़िन्दगी के लिए कुछ रोमांच ढूंढने की ज़रूरत है।

कर्क : व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे, ग्रह नक्षत्रों की चाल से आज आपके लिए धन कमाने के कई मौके बनेंगे. पारिवारिक तनावों को अपना ध्यान भंग न करने दें। ख़राब दौर हमें बहुत-कुछ देता है। आज प्यार की मदहोशी में हक़ीक़त और फ़साना मिलकर एक होते मालूम होंगे। इसे महसूस करें। आपके मानवीय मूल्य और सकारात्मक रवैया करिअर के मोर्चे पर आपको सफलता दिलाएंगे। आंतरिक गुण जहाँ आपको संतोष देंगे, वहीं सकारात्मक सोच क़ामयाबी देगी। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन में कई उतार-चढ़ाव के बाद एक-दूसरे के प्यार को सराहने का यह सही दिन है।

सिंह : आज आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा। जिन लोगों नेे अतीत में अपना धन निवेश किया था आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। सामाजिक गतिविधियाँ मज़ेदार रहेंगी, लेकिन अपने रहस्य किसी के सामने उजागर न करें। अगर आप खुले दिल से अपनी बात रखें, तो आपकी मोहब्बत आज आपके सामने प्यार के फ़रिश्ते के रूप में आएगी। करिअर के नज़रिए से शुरू किया सफ़र कारगर रहेगा। लेकिन ऐसा करने से पहले अपने माता-पिता से इजाज़ता ज़रूर ले लें, नहीं तो बाद में वे आपत्ति कर सकते हैं। लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं आज आपको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। बल्कि आज आप खाली समय में किसी से मिलना जुलना भी पसंद नहीं करेंगे और एकांत में आनंदित रहेंगे। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

कन्या : अपने जीवन-साथी के साथ पारिवारिक समस्याओं को साझा करें। एक-दूसरे को फिर से भली-भांति जानने के लिए थोड़ा और वक़्त एक-दूसरे के साथ बिताएँ और ख़ुद की स्नेही जोड़े की छवि को मज़बूत करें। आपके बच्चे भी घर में ख़ुशी और सुकून के माहौल को महसूस कर सकेंगे। इससे आपको एक-दूसरे के साथ व्यवहार में ज़्यादा खुलापन और आज़ादी मिलेगी। ख़र्चों में हुई अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी आपके मन की शांति को भंग करेगी। दोस्तों और परिवार के साथ मज़ेदार समय बीतेगा। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। आपको ऐसी परियोजनाओं पर काम करना चाहिए, जो आगे चलकर मुनाफ़ा दें। परिवार की जरुरतों को पूरा करते-करते आप कई बार खुद को वक्त देना भूल जाते हैं। लेकिन आज आप सबसे दूर होकर अपने आप के लिए वक्त निकाल पाएंगे। आज चाहे दुनिया इधर-की-उधर ही क्यों न हो जाए, आप अपने जीवनसाथी की बाहों से दूर नहीं हो सकेंगे।

तुला : बच्चे आपकी शाम को ख़ुशी की चमक लाएंगे। थकाऊ और उबाऊ दिन को अलविदा कहने के लिए एक बढ़िया डिनर की योजना बनाएँ। उनका साथ आपके शरीर में फिर से ऊर्जा भर देगा। भविष्य में अगर आपको आर्थिक रुप से मजबूत बनना है तो आज से ही धन की बचत करें। घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोल-मोल कर ही बोलें। आपको आज ही अपने प्रिय को दिल की बात बताने की ज़रूरत है, क्योंकि कल बहुत देर हो जाएगी। अगर आप कार्यक्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं तो अपने काम में आधुनिकता लाने की कोशिश करें। इसके साथ ही नई तकनीक से अपडेटेड रहें। खाली समय में आज आप अपने मोबाइल पर कोई वेब सीरीज देख सकते हैं। आपके वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख के नज़रिए से कुछ ख़ूबसूरत परिवर्तन हो सकता है।

वृश्चिक : मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है जिसका खामियाजा आज आपको भुगतना पड़ सकता है। आज आपको पैसों की जरुरत होगी लेकिन वो आपको मिल नहीं पाएगा। आपकी स्वच्छन्द जीवनशैली घर में तनाव पैदा कर सकती है, इसलिए देर रात तक बाहर रहने और ज़्यादा ख़र्च करने से बचें। सच्चे और पवित्र प्रेम का अनुभव करें। आप दफ़्तर में माहौल में बेहतरी और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। चिट्ठी-पत्री में सावधानी बरतने की ज़रूरत है। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा।

धनु : स्वयं को शांत बनाए रखें क्योंकि आज आपको ऐसी कई बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, जिनके चलते आप काफ़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ख़ास तौर पर अपने ग़ुस्से पर क़ाबू रखें, क्योंकि यह और कुछ नहीं बल्कि थोड़ी देर पागलपन है। बिना विचार किये आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए नहीं तो आपको आने वाले वक्त में बड़ी परेशानी है सकती है। आज आपको लाभ मिलेगा, क्योंकि परिवार के सदस्य आपके सकारात्मक रुख़ से प्रभावित होंगे और उसे सराहेंगे। आज वे कपड़े न पहनें जो आपके प्रिय को पसंद न हों, नहीं तो मुमकिन है कि वो आहत महसूस करे। हालाँकि वरिष्ठों से कुछ विरोध के स्वर सुनाई देंगे- लेकिन फिर भी आपको दिमाग़ ठण्डा रखने की ज़रूरत है। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें सुजझाई जा सकती हैं।

ADVERTISEMENT

मकर : आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। जो लोग शादीशुदा हैं उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे। खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। आज आपके करीबी लोग आपके करीब आने की कोशिश करेंगे लेकिन अपने मन को शांत बनाए रखने के लिए आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। यह शादीशुदा ज़िन्दगी के सबसे ख़ास दिनों में से एक है। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे।

कुम्भ : प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आज धन आपके हाथ में नहीं टिकेगा, आपको धन संचय करने में आज बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सबको अपनी महफ़िल में दावत दें। क्योंकि आपके पास आज अतिरिक्त ऊर्जा है, जो आपको किसी पार्टी या कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रेमी को आज आपकी कोई बात चुभ सकती है। वो आपसे रुठें इससे ही पहले ही अपनी गलती का अहसास कर लें और उन्हें मना लें। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियाँ आपके पक्ष में लगती हैं। ऐसे बदलाव लाएँ जो आपके रूप-रंग में निखार ला सके और संभावित साथियों को आपकी ओर आकर्षित करे। किसी बच्चे या बूढ़े के स्वास्थ को लेकर हुई परेशानी अप्रत्यक्ष रूप से आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकती है।

मीन : आउटडोर खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आपको कमीशन, लाभांश या रोयल्टी के ज़रिए फ़ायदा होगा। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। ख़ुद को अभिव्यक्त करने के लिए अच्छा समय है- और ऐसे प्रोजेक्ट पर काम कीजिए, जो रचनात्मक हों। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ आज समय गुजारेंगे लेकिन किसी पुरानी बात के फिर से सामने आने की वजह से आप दोनों के बीच कहासुनी होने की आशंका है। आप अपने जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।

प्रस्तुति : ज्योतिषाचार्य पं राजेश पाठक
सम्पर्क : 9431339858

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Thursday 16th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 16 जुलाई 2026

July 16, 2026
Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 15th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 15 जुलाई 2026

July 15, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 14th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 14 जुलाई 2026

July 14, 2026
Next Post
jamshedpur-rural-cooperative-bank-scam-जादूगोड़ा कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में कदमा के ठेकेदार गिरफ्तार, 1.47 करोड़ घोटाले में बर्खास्त हो चुके हैं मैनेजर

jamshedpur-rural-cooperative-bank-scam-जादूगोड़ा कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में कदमा के ठेकेदार गिरफ्तार, 1.47 करोड़ घोटाले में बर्खास्त हो चुके हैं मैनेजर

supreme court decision : सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले की होगी सीबीआई जांच , मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज सौंपने के दिए आदेश

supreme court decision : सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मामले की होगी सीबीआई जांच , मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज सौंपने के दिए आदेश

dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर 15वी वित्त योजना की जानकारी दी

dhalbhumgarh: धालभूमगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बैठक कर 15वी वित्त योजना की जानकारी दी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur suicide case – परसुडीह में ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला सोनारी के श्रीराम स्वीट्स की मालकिन निकली, परिजनों ने किया शिनाख्त

Adityapur incident – आरआईटी में असमाजिक तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, सामान सड़क पर फेंका, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, देखिए – video

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur suicide case – परसुडीह में ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला सोनारी के श्रीराम स्वीट्स की मालकिन निकली, परिजनों ने किया शिनाख्त

Adityapur incident – आरआईटी में असमाजिक तत्वों ने दुकान में की तोड़फोड़, सामान सड़क पर फेंका, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, देखिए – video

Jamshedpur border area body found – कपाली के सापड़ा नदी में  मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में सनसनी

Jamshedpur rath yatra – कदमा रानीकुदर से निकली इस्कॉन की भव्य रथयात्रा, जय जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Chandigarh CBI action in Jamshedpur : जमशेदपुर में चंडीगढ़ सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, साइबर ठगी मामले में परसुडीह का युवक गिरफ्तार

Jamshedpur gangster vikram sharma murder case – देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड: जमशेदपुर और लोहरदगा के 5 फरार शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News