
नयी दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई करेगी. सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई को करने के लिए कहा. साथ ही मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज सीबीआई को सौंपने के आदेश दिए. कोर्ट ने आगे कहा कि बिहार सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई को रेफर करने का अधिकार है. सीबीआई चाहे तो नया मुकदमा दर्ज कर सकती है. रिया ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली थी कि बिहार में उनके खिलाफ दर्ज केस को मुंबई में ट्रांसफर किया जाए। रिया के खिलाफ सुशांत के पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाने में केस दर्ज कराया था। सिंह का आरोप है कि रिया ने ही सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाया था. सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की याचिका को खारिज कर दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। मुंबई पुलिस को तमाम दस्तावेज सीबीआई के हवाले करने के लिए कहा गया है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि हम आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आगे का रास्ता तय करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट कर भगवान से प्रार्थना की है। श्वेता ने महाभारत की एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा है, भगवान हमारे साथ हैं। श्वेता ने महाभारत की जिस तस्वीर को साझा किया है उसमें रथ भगवान श्रीकृष्ण चला रहे हैं और अर्जुन अपने धनुष की कमान संभाले हैं। श्वेता ने इस पोस्ट में लिखा है, ‘हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले चलिए! शरणागति.








