
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके जादूगोड़ा के ग्रामीण सहकारिता बैंक में वर्ष 2018 में हुए 1 .47 कल रुपए के घोटाले के मामले में जादूगोड़ा पुलिस ने कदमा थाना क्षेत्र में छापामारी कर ठेकेदार उदय प्रताप सिंह को गिरफ्तार की है. कदमा निवासी उदय प्रताप सिंह पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से अकाउंट खोलकर घोटाले को अंजाम दिया. इस मामले में इससे पहले इससे पहले बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक उमेश कुमार सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. इस मामले की जांच संयुक्त रजिस्ट्रार चंद्रदेव रंजन, सहायक रजिस्ट्रार अशोक तिवारी और उमाकांत पांडे ने संयुक्त रूप से की थी. इस जांच में पाया था कि 1.47 करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है, जिसमें मुसाबनी के रहने वाले मोहम्मद हामिद और जमशेदपुर के कदमा के रहने वाले उदय प्रताप सिंह शामिल है. इतना ही नहीं इस मामले में यह भी बात सामने आई की लोन की रकम की भरपाई के लिए फर्जी तरीके से 23 अकाउंट खोल दिए गए थे और हर खाते मे 6.42 लाख रुपये जमा कर कुछ दिनों में सारे अकाउंट को बंद भी कर दिया गया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब रांची के आरटीआई कार्यकर्ता इनामुल हक ने इस मामले को उठाया और जांच की मांग की. इसमें यह बताया गया कि बड़े पैमाने पर लोन को फर्जी अकाउंट के नाम पर निकाला गया है, जिसकी जब जांच की गई तो सही पाया गया और इस मामले में थाने में एफ आई आर दर्ज की गई.








