जमशेदपुर: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआइएससीइ) आईसीएसई (आइसीएसइ) 10वीं और आईएससी (आइएससी) 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया. परीक्षा में शामिल हुए छात्र सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और साथ ही अपनी मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं. इस साल 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.18% रहा है. 12वीं कक्षा में 98.13% छात्र सफल हुए हैं. 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.45% रहा, जबकि लड़कों का 98.64% किया गया. 10वीं में भी लड़कियां 99.37% के साथ लड़कों (98.84%) से आगे रहीं. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब आईसीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कम से कम 33% अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स पास माने जाएंगे. इस साल 17 फरवरी से 30 मार्च 2026 तक आयोजित आईसीएसई 2026 की परीक्षा में कुल 2,52,557 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.



