चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शाम ढलते ही ग्रामीण मच्छर के प्रकोप से परेशान हैं. वहीं नगर पंचायत क्षेत्र में विगत कई माह से फॉगिंग मशीन भी नहीं चलाया गया है जिससे नपं क्षेत्र में मच्छरों से ग्रामीण परेशान हैं. नगर पंचायत क्षेत्र के ग्रामीण नपं प्रशासक और जन प्रतिनिधियों से मांग किया है कि वे समय समय पर क्षेत्र में फॉगिंग मशीन चलाएं ताकि लोगों को मच्छरों से राहत मिल सके. लोगों ने कहा कि चाकुलिया में हल्की बारिश होने पर और भी ज्यादा मच्छर होने से लोगों को घरों में रहना भी मुश्किल हो जाता है. वहीं लोगों ने कहा की गरमी और बारिश को देखते हुए क्षेत्र के गली मुहल्लों में निर्मित नालीयों में ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए ताकि कीड़ों से राहत मिले. (नीचे भी पढ़ें)
फॉगिंग मशीन है खराब : नगर पंचायत कार्यालय में विगत कई माह से फॉगिंग मशीन खराब होकर पड़ा हुआ है और नगर पंचायत कार्यालय की शोभा बढ़ा रही है. फॉगिंग मशीन की मरम्मत कराने की दिशा में अबतक ना तो पदाधिकारी और ना ही जनप्रतिनिधियों ने पहल किया है. फोगिंग मशीन नहीं चलने से क्षेत्र के लोग मच्छरों से परेशान हैं.



