
चाकुलिया : प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के बंगाल सीमा से सटे गोटाशिला पहाड़ पर सोमवार को भी सेंदरावीर जंगली जानवरों का सेंदरा करने के लिए पहाड़ पर चढ़े थे. सूचना पाकर वन कर्मी गोटाशिला पहाड़ पहुंचे और पहाड़ पर शिकार खेल रहे सेंदरावीरों को वापस पहाड़ की तराई में बुलाकर को समझा-बुझाकर घर भेज दिया है. मालूम हो की रविवार को सेंदरावीरों ने गोटाशिला पहाड़ पर हिरण और मोर का शिकार किया था. इस तरह की सूचना मिली थी. उसके बाद आज (सोमवार) भी शिकार करने पहाड़ पर पहुंचे थे. सेंदरावीरों का समाचार ‘शार्प भारत डॉट कॉम’ में प्रकाशित होने के बाद वन विभाग हरकत में आया. वन कर्मियों ने गोटाशिला पहाड़ पहुंचकर शिकार खेल रहे ग्रामीणों को वापस बुलाकर हिदायत देकर छोड़ दिया. वन कर्मियों ने कहा कि जंगल में जानवरों का शिकार करना अपराध है. अत: दोबारा शिकार करते पकड़े गये तो कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान धालभूमगढ़ वन क्षेत्र के वन रक्षी प्रवीण चन्द्र महतो, विश्वजीत महापात्रा, कृष्ण पद महतो समेत अन्य कर्मियों ने सेंदरावीरों को समझा-बुझा कर पहाड़ से लौटा दिया है. सोमवार को सेंदरावीर जंगल से सेंदरा किये बगैर खाली हाथ ही घर लौट गये.














