
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से आयोजित 591वें नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र में 22 मोतियाबिन्द ऑपरेशन सहित 25 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ पूनम सिंह, डॉ विवेक केडिया, डॉ आनन्द सुश्रुत एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने किया. समाजसेवी दिलीप गोयल-जयश्री गोयल के प्रायोजन में आयोजित हो रहे नेत्र शिविर के ऑपरेशन सत्र के दौरान जयश्री गोयल, नोडल पदाधिकारी (नेत्र शिविर) परिक्ष्यमान उपसमाहर्ता स्मिता नागेशिया, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के अध्यक्ष बालमुकुन्द गोयल, समाजसेवी चन्द्रमोहन सिंह, सदस्य प्रकाश मिश्र, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम पर अध्ययन कर रही इन्टर्न पृथा मुख्य रूप से उपस्थित थें. सोमवार को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की पट्टी खोलकर अंतिम जांच की जायेगी तथा चश्मा व आवश्यक दवा प्रदान कर विदा किया जायेगा. इन नेत्र शिविरों के साथ ही मेगा नेत्र शिविर की तैयारियां भी शुरु कर दी गयी है, जो नये साल में 2 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा, जिसमें अधिक से अधिक नेत्र रोगियों का ऑपरेशन कर कोराना के कारण नेत्र ऑपरेशन से वंचित लोगों का ऑपरेशन कर उनके आंखों में पुनः रौशनी आ सके.

प्लाज्मा डोनेशन कैंप
जिला प्रशासन, भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से चलाये जा रहे प्लाज्मा डोनेशन अभियान के तहत आज रविवार को टाटा स्टील के कर्मचारी श्री अरुण कुमार ने दूसरी बार प्लाज्मा डोनेशन किया, इससे पूर्व वह 15 बार अपना नियमित रक्तदान भी कर चुके हैं। रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल. बी. सिंह एवं उनकी टीम ने प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढाया तथा उन्हें प्रमाण पत्र के साथ मोमेंटो प्रदान किया.






