
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ट्रांस्पोर्टर त्रिलोचन सिंह गिल का रविवार को निधन हो गया. उनकी स्वाभाविक मौत हुई है. वे अपने पीछे अपने तीन पुत्र अमृतपाल सिंह, हरदीप सिंह, भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू, दीपेंद्र सिंह समेत अन्य परिवार को छोड़ गये है. उनका अंतिम संस्कार सोमवार को सुबह दस बजे जमशेदपुर के भुइयांडीह स्थित सुवर्णरेखा बर्निंग घाट में किया जायेगा.

उनके निधन की खबर पाकर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास उनके आवास पर पहुंचे और भाजपा नेता सतवीर सिंह सोमू समेत पूरे परिवार को सांत्वना दी. उनको सांत्वना देने के लिए भाजपा नेता और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी समेत कई नेताओं ने दिया.





