खबरबहरागोड़ा में भाजपा ओबीसी व एससी मोर्चा की बैठक, कार्यकर्ताओं से विस...
spot_img

बहरागोड़ा में भाजपा ओबीसी व एससी मोर्चा की बैठक, कार्यकर्ताओं से विस चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान

राशिफल

बहरागोड़ा : भाजपा बहरागोड़ा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष बाप्टू साव की अध्यक्षता में ओबीसी मोर्चा एवं अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा के मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई. बाप्टू साव ने कहा पार्टी इस बार 65+ के लक्ष्य को लेकर चल रही है .हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजना के मुताबिक कार्य करना है. भाजपा के पास युवा कार्यकर्ताओं की फौज है. कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारी मे जुट जायें. कार्यकर्ता गांव जाकर पार्टी की विकास योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक करे व पार्टी से जोड़ें. इस बार बहरागोड़ा विधानसभा सीट भाजपा की होगी. बैठक में मंडल महामंत्री राजकुमार कर, एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष महादेव बैठा, ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कविन्द्र कुंडू समेत दोनों मोर्चा के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading