खबरJamshedpur-birsa-munda-martyrdom-day : शहादत दिवस पर याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा, राजनैतिक...
spot_img

Jamshedpur-birsa-munda-martyrdom-day : शहादत दिवस पर याद किये गये भगवान बिरसा मुंडा, राजनैतिक व सामाजिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ें-कहां किसने धरती आबा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये

राशिफल

जमशेदपुर : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर सोनारी के पंचवटीनगर मे उन्हें मलयार्पण व पूजा कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा, पूर्व प्रदेश मंत्री अबु नसीम अशरफ, जिला मंत्री विनोद उमंग, एससी मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री शंभु कुमार, जिला संयोजक रहे किशोर ओझा, युवा मोर्चा के अभिषेक डे, शशांक शेखर, मुरारी लहरी, राधेश्याम बाघ समेत भाजपा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। श्रद्धांजलि के पश्चात बस्ती के लोगों में मास्क वितरण कर उन्हें वैक्सीन लेने के लिए जागरूक भी किया गया। (नीचे भी पढ़ें)

विधायक सरयू राय ने धरती आबा को किया माल्यार्पण : भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा बिरसानगर मंडल के तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि बिरसानगर संडे मार्केट में मनायी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित थे। विधायक सरयू राय एवं भाजमो नेताओं ने संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। श्री राय नें भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा का नाम बाल्यकाल में बिरसा डेविड रख दिया गया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपने नाम को अपनी मूल संसकृति के अनुसार बदल कर बिरसा मुंडा कर लिया। वे सच्चे धरती पुत्र थे और जल, जंगल, जमीन के लिए हमेशा संघर्षरत रहे। अंग्रेजों की गुलामी उन्होंने कभी स्वीकार नहीं की और उनके आतंक और शोषण के खिलाफ उन्होंने लोहा लिया और लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हो गए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर उनके अधूरे कार्यों को हम सब को पूरा करना है, तभी झारखंड राज्य का जो सपना उन्होंने देखा था और जो राज्य की मूलभूत आवयशकता है, जिसके लिए बिरसा मुंडा लड़े थे, उनकी आकांक्षाओं को साकार कर सकेंगे। कार्यक्रम में भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, पूर्वी विधानसभा संयोजक अजय सिन्हा, रामनरयान शर्मा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश कोया, मनोज सिंह उज्जैन, वन्धना नमता, राजेश झा, विकास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष एम चन्दर्शेखर राव, राजेन कुजूर , विजय नारायण, राजू करमकर, अमित राम, शंकर कर्मकार, विनोद दास,जितेन्दर सिंह, सीमा दास, नन्दिता गगराय , सरस्वती खमरी, रेखा महानंदी, मिठू दास, कनाई दास,विकाश गुप्ता,सुधीर सिंह,अभय सिंह,इंद्रजीत सिंह,नागेन्द्र सिंह,काशीनाथ प्रधान,अमरेश राय,नवीन कुमार,दीपक कुमार,गोल्डन पांडेय,बिनोद यादव उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

भगवान बिरसा मुण्डा को ‘नमन’ ने दी श्रद्धांजलि : भगवान बिरसा मुण्डा की पुण्यतिथि अवसर पर बुधवार को “नमन” द्वारा साकची कार्यालय में भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। कोरोना बंदिशों और गाइडलाइन के अनुसार सीमित ढंग से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि आज भी भगवान बिरसा मुण्डा के सपने अधूरे हैं। सत्ता में बैठे ज़्यादातर राजनेता हो या ज़िम्मेदार पदाधिकारी या स्वयं जनता हो, हम सभी कहीं ना कहीं स्वयं स्वार्थी हो गये हैं। हमें ऐसे महान बलिदानियों के द्वारा की गयी कुर्बानियों से या उनके सपनों से शायद ही कोई लेना देना रहा हो। जनता भी अपने कर्त्तव्यों का शायद पालन नहीं कर पा रही। आज ज़रूरत है अपने जन प्रतिनिधियों का चयन करते वक्त हम जात-पात या अपने फ़ायदे के लिये नहीं बल्कि समाज के उत्थान के लिये जो उपयुक्त हो ऐसे व्यक्ति का चयन करें। उन्होंने कहा कि जिस उम्र में भगवान बिरसा मुण्डा ने शहादत पा ली और एक आम इंसान से लोगों के दिलों में भगवान स्वरूप पूजे जाने लगे उस 25 वर्ष की आयु में आज का नौजवान अपने कर्त्तव्यों के प्रति शायद उतना सजग नहीं है। नौजवान ही हमारे देश की ताक़त हैं, उनके मन एवं हृदय में ऐसे महापुरुषों के लिये अगर स्थान होगा तो समाज सदैव प्रगति करेगा और एक सशक्त एवं मज़बूत नींव के आधार पर टिका होगा। उन्होंने कहा कि अशिक्षा, बेरोज़गारी एवं स्वस्थ संसाधनों की कमी से राज्य आज़ादी से लेकर आज तक जूझ ही रहा है। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार बृज भूषण सिंह ने भी अपने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापन जुगुन पाण्डेय और मंच संचालन संदीप सिंह पप्पू ने किया। इस अवसर पर राघवेन्द्र शर्मा, अखिलेश पांडे, रोमी सिंह, संदीप सिंह पप्पू, जूगुन पांडे, महेश मिश्रा, बिभाष मजुमदार, प्रिंस सिंह, संतोष यादव, गणेश दुबे, दीपक कुमार, रवि गिल, मनीष सिंह, सुमन कुमार, राजू कुमार, सरबजीत सिंह टोबी, धीरज चौधरी, शुभम लाल, विकास गुप्ता, संजय सिंह, प्रशनजीत ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा नेता अभय सिंह : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर सीतारामडेरा स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर भाजपा नेता अभय सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा अदम्य साहसी व जुझारू नेतृत्वकर्ता थे, जिन्होंने परतंत्रता के दिनों में भी सामंतवादी शक्तियों एवं अंग्रेजों के विरुद्ध अखंड भारत के समय उलगुलान किया। आज झारखंड के हर नौजवानों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करने की आवश्यकता है। आज भी झारखंड जिस परिस्थिति से गुजर रहा है भगवान बिरसा मुंडा जैसे लोगों की शहादत बेकार न जाए इसके लिए हमें सजग रहने की आवश्यकता है। भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष में जितनी बड़ी कुशलता एवं नेतृत्व का परिचय भारत में दिया वे केवल झारखंड के मसीहा नहीं बल्कि भारत के हर व्यक्ति के मसीहा बन गए। आने वाले सदियों तक जब तक सूरज चांद रहेगा उनकी प्रेरणा और उनकी शहादत बेकार नहीं जाएगी। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा बारीडीह : भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर बागुननगर टीओपी मैदान स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, काजू सांडिल, कुमार अभिषेक, प्रवीण सिंह, राजेश रजक, विजय साहू, निर्मल गोप, ओम पोद्दार, साकेत कुमार, राम मिश्रा, सतीश कुमार ,कुमार आशुतोष समेत अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

बदलता मानगो : भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर विकास सिंह अपने साथियों के साथ माल्यार्पण करने आदिवासी जन कल्याण शिक्षा निकेतन के पीछे स्थित भगवान बिरसा की मूर्ति के पास पहुंचे। जन कल्याण शिक्षा निकेतन के मैदान कचड़ो का अंबार और बदबू से वहां खड़ा रह पाना मुश्किल था। वहां माल्यार्पण कर कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने की हिम्मत नहीं कर रहा था। बावजूद मुश्किल से कुछ सेकंडे वहां रुक कर लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया । इस दौरान विजय तिवारी, शंभु त्रिवेदी, भोला पांडे, संदीप शर्मा, जीतू गुप्ता, दीपक सुंडी, राम सिंह कुशवाहा समेत स्थानीय युवाओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। विकास सिंह ने बताया कि मानगो नगर निगम अगर कल प्रांगण की सफाई नहीं करेगा तो हम सभी खुद कार्य सेवा करके सफाई का कार्य करेंगे। (नीचे भी पढ़ें)

आदिवासी एसोसिएशन : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के 121वें शहादत दिवस पर न्यू सीतारामडेरा स्थित आदिवासी एसोसिएशन के प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर जनजातीय परंपरा के अनुरूप पूजा-अर्चना कर एसोसिएशन के शीर्ष पदाधिकारियों और सदस्यों ने कोरोना गाइडलाइंस का अनुपालन करते हुए श्रद्धा-सुमन अर्पित किया, तदोपरांत माल्यार्पण किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी, उनके क्रांतिकारी कदमों, आंदोलनों, त्याग, बलिदान, उपदेशों और आदिवासियों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए रचनात्मक कार्यों पर प्रकाश डाला एवं आने वाली पीढ़ियों को उन्हें आत्मसात करने की बात कही। कोरोना के कारण आयोजित सांकेतिक कार्यक्रम के दौरान आदिवासी एसोसिएशन न्यू सीतारामडेरा की ओर से सूरा बांकिरा, एए तिग्गा, बाबूलाल जारीका, शंकर राव, दुर्गा बानरा, सौरभ खालको, सतीश पूर्ति, विशाल चौकिया, कुमारी शबनम बारी, कुमारी निशा मिशेल तिर्की, शिशु सवैया, छोटेलाल, महेश व अन्य उपस्थित थे। सबों ने बारी- बारी से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये। (नीचे भी पढ़ें)

झारखण्ड मुक्ति मोर्चा : झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के जमशेदपुर नगर सचिव गोपाल महतो के नेतृत्व में सोनारी बिरसा बस्ती में धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुण्डा की 121वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष सह घाटशिला विधायक रामदास सोरेन एवं जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी के ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही बस्तीवासियों के बीच चुनाव चिन्ह युक्त 500 माक्स का वितरण किया गया। इस अवसर पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि भगवान बिरसा ने आजादी की लड़ाई व राज्य की संपदा जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा के लिए अपनी शहादत दी थी। अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल फूंकनेवाले धरती आबा सदैव प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे। विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जंगल, जमीन और आदिवासी अस्मिता की रक्षा के लिए अपने जीवन की अंतिम सांस तक लड़ने वाले महान नायक पर प्रदेश और देश को युगों-युगों तक गर्व रहेगा। इस अवसर पर झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव मोहन कर्माकार, जिला सचिव लालटू महतो, नगर अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा, नोरत्तम दास, समाजसेवी इंद्रजीत घोष, कलिपोदो गोराई, बाबू माझी, प्रदीप सिंह, मनिल महतो, अंकित सिंह, राजेश महतो, शिवशंकर महतो, गुरुपोदो, सूरज सिंह, रोहित लोहरा, राकेश रजक, चन्दन महतो, टिंकू महतो, युग दास, अनुपम महतो, गोविन्दा चालक, सतनाम, अनुज महतो, गौतम धीबर, पोरसा धीबर समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा जादूगोड़ा मंडल : भाजपा जादूगोड़ा मंडल की ओर से बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, अन्याय, शोषण और अंग्रेजों के विरुद्ध क्रांतिकारी जन आंदोलन का आग़ाज करने वाले धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किये गये। भाजपा जादूगोड़ा मंडल अध्यक्ष दिलीप पुराण की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सभी कार्यकर्ताओं ने धरती आबा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें प्रणाम किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डालकर युवाओं को उनकी बहादुरी के किस्से सुनाए। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, जिला मंत्री लिटा राम मुर्मू, जिला कोषाध्यक्ष महिला मोर्चा डोली मुखी, जिला मंत्री संतु रजक, मंडल उपाध्यक्ष अमित दास, मंडल मंत्री हरेंद्र मिश्रा, आईटी सेल जादूगोड़ा शरद दास, छोटू महतो, गौरव शाह, रवि चौधरी व अन्य उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह : उलगुलान के नायक अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की 121वीं पुण्यतिथि पर भाजपा नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बिरसा मैदान, सोपोडेरा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मध्य सरजमदा की मुखिया बसंती भूमिज, अनु कर्मकार, बिमल पॉल, समेत अन्य लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

आदित्यपुर नगर कांग्रेस : आदित्यपुर नगर कांग्रेस के अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस कोल्हान प्रमंडल के प्रवक्ता राकेश तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि सुरेश धारी उपस्थित थे। उन्होंने धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इस अवसर पर पार्टी के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

झारखंड इंटक : झारखंड इंटक के कोषाध्यक्ष और यूथ इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री संजीव श्रीवास्तव ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दीl इस अवसर पर श्रीवास्तव ने कहा कि बिरसा मुंडा एक लोक नायक थेl जिन्होंने आदिवासियों को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ एकजुट कर बिगुल फूंका थाl इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश साहू, इंटक के प्रदेश सचिव त्रिनाथ मुखी, अखिलेश मुखी, केपी शर्मा, सुल्तान अहमद, भरत सिंह, धीरज शर्मा, आशीष ठाकुर समेत अन्य लोग उपस्थित थेl (नीचे भी पढ़ें)

आजसू : जननायक भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर आजसू ने याद किया। आजसू ने राजधानी रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि 9 जून, 1900 को संदेहास्पद परिस्थितियों में रांची स्थित जेल में भगवान बिरसा मुंडा की मृत्यु हो गयी। उनकी मृत्यु के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। बिरसा मुंडा सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे और हम युवाओं को उनके उलगुलान और बलिदान से सिख लेते हुए आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ज्योत्सना केरकेट्टा ने भी अपने विचार रखे। भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में गौतम सिंह, सोनू सिंह, ज्योत्सना केरकेट्टा, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक झा, राहुल पांडेय, प्रशांत पाठक, विक्की यादव, प्रेम कुमार, विकास गुप्ता, निशु कुमार समेत अन्य शामिल थे। (नीचे भी पढ़ें)

कदमा मंडल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा : कदमा मंडल भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की ओर से कदमा रामजनम नगर और बागे बस्ती में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनायी गयी। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मंडल महामंत्री अजय झा ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भाजपा कदमा मंडल के महामंत्री अजय झा, जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गणेश भूमिज, प्रेम कुमार, कार्तिक गोप, तारक मुखर्जी, संकू महतो, श्याम लाल भूमिज, गब्बर भूमिज, भरत कर्मकार, बेंजी पाल, रीना सरदार, रवि सरदार समेत बस्ती के लोग उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर यूथ आइकन : आज मुंडा समाज पुराना सीतारामडेरा अंतर्गत सीतारामडेरा में जमशेदपुर यूथ आइकन अरविंद सिंह ने महान स्वतंत्रता सेनानी व अपनी मातृभूमि, संस्कृति, सम्मान और स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से खुलकर लोहा लेने वाले शौर्य और पराक्रम के परिचायक धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान राहुल मुखी, सूरज सिंह देव, रौनक सिंह, सौरभ दुबे, अविनाश कॉल समेत अन्य उपस्थित थे। (नीचे भी पढ़ें)

एआईडीएसओ : उलगुलान के महानायक शहीद बिरसा मुंडा का शहादत दिवस ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गनाइजेशन (एआईडीएसओ) की ओर से आदित्यपुर-2, डीएवी एनआईटी के समीप माल्यार्पण कर मनाया गया। कार्यक्रम में माल्यार्पण संगठन के जिलाध्यक्ष विशाल बर्मन ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला कमेटी सदस्य अमन सिंह ने किया तथा वक्ता के तौर पर दीपक कुमार ने शहीद बिरसा मुंडा की जीवनी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को सफल बनाने में लक्ष्मीकांत पातर, संदीप, दीपक कुमार, रोहित समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही। (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा नेता राजेश शुक्ल : महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और अंग्रेजों व सामंतो के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई देने वाले भगवान बिरसा मुंडा के 121वें शहादत दिवस पर प्रदेश भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने आज अपने आवास पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा विनीत और कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा में अदम्य साहस और पराक्रम था। उन्होंने अंग्रेजों और सामंतो से लड़ाई शुरू की और आजाद भारत का सपना देखा। 1894 में अंग्रेजों से लगान माफी के लिए आंदोलन छेड़ा था, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद की थी। श्री शुक्ल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का नाम झारखंड, बिहार, ओड़िशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में बड़े सम्मान से लिया जाता है। उन्हें भगवान की तरह पूजा जाता है। धरती आबा के जीवन दर्शन और उनके व्यक्तित्व की छाप आज भी जीवंत और प्रासंगिक है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही झारखंड का समावेशी विकास संभव है। वे महान राष्ट्र भक्त थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading