खबरJamshedpur bokaro congress : बोकारो में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो...
spot_img

Jamshedpur bokaro congress : बोकारो में कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की हुई शुरुआत, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी कार्यालय में किया झंडोत्तोलन, कार्यकर्ता जिले के जन-जन तक पहुंचायेंगे कांग्रेस की विचारधारा

राशिफल

अनिल कुमार/बोकारो : कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन के पश्चात बोकारो कांग्रेस कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया. इसके साथ ही पार्टी नेता राहुल गांधी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया गया. इसमें जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता एवं जिले के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी शामिल हुए. (नीचे भी पढ़ें)

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर बोकारो कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन किया. इस अवसर पर राहुल गांधी के विचारों को क्षेत्र के जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम की शुरुआत भी की गयी. इसमें पार्टी अध्यक्ष उमेश प्रसाद के साथ ही पार्टी के अन्य नेता व कार्यकर्ता भी शामिल हुए. मीडिया से बात करते हुए बोकारो जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पूरी हो गयी है. उसके बाद आज से हमारा नया हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम शुरू हो गया है. इसके तहत कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा को जिले के अंतिम व्यक्ति तक लेकर जाएंगे एवं पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading