Home खबर

jamshedpur-celebrates-chitragupt-puja-जमशेदपुर के कई इलाके में मनाया गया चित्रगुप्त पूजा, कई स्थानों पर पूजे गये भगवान चित्रगुप्त

जमशेदपुर : जमशेदपुर के विभिन्न इलाके में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान कई इलाकों में इसका आयोजन किया गया. हिंदू धर्म से जुड़ी पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान चित्रगुप्त का जन्म ब्रह्मा जी के चित्त से हुआ था. भगवान चित्रगुप्त को देवताओं के लेखपाल और यम के सहायक के रुप में पूजा जाता है. चित्रगुप्त जी का कार्य मानव के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा जोखा करना है. माना यह जाता है कि मानव को उनके कर्मों के अनुसार ही फल की प्राप्ति होती है और उनके जीवन व मौत की अवधि का हिसाब-किताब भी कर्मों के अनुसार ही लिखा जाता है. ये लेखा जोखा भी भगवान चित्रगुप्त जी ही रखते हैं इस कारण भगवान चित्रगुप्त मुख्य रुप से यमदेव के सहायक है. सोनारी स्थित चित्रगुप्त समिति की ओर से सोनारी चित्रगुप्त भवन में सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया. पूजा में पंडित विजय कुमार मिश्र और पूजा पर मिथिलेश श्रीवास्तव बैठे थे. पूजा सुबह शुरू हुआ. प्रसाद वितरण दोपहर में किया गया. शाम 7 बजे से बिरादरी भोज किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्याम बिहारी लाल, अजय श्रीवास्तव, संजीव सिन्हा,मृत्युंजय प्रसाद श्रीवास्तव, शशांक शेखर, नरेंद्र कुमार प्रसाद, हर्ष सिन्हा, निशांत शेखर, आदि लोगों का सहयोग प्राप्त हुआ.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version