खबरJamshedpur-Congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, बैठक...
spot_img

Jamshedpur-Congress : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस ने दी नेताजी को श्रद्धांजलि, बैठक कर दी गयी डिजिटल सदस्यता अभियान की जानकारी

राशिफल

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयन्ती समारोहपूर्वक तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिलाध्यक्ष बिजय खां की अध्यक्षता में मनायी गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त जिला सदस्यता प्रभारी सीपी संतन शामिल हुए। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। समारोह के पश्चात जिला स्तरीय सदस्यता अभियान का बैठक का आयोजन जिलाध्यक्ष बिजय खां की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप जिला सदस्यता प्रभारी सीपी संतन शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद पूर्व प्रदेश महामंत्री उपस्थित हुए। बैठक में सभी जिला पदाधिकारीगण, प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड कार्यकारी अध्यक्ष, थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, सहित अग्रणी संगठन एवं विभाग के पदाधिकारीगण को बढ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आग्रह किया गया। प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी रामाश्रय प्रसाद एवं जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी मुख्य अतिथि सीपी संतन ने डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी साझा किया साथ ही अधिक से अधिक लोग डिजिटल सदस्यता अभियान से जुड़कर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य बने। जल्द ही सदस्यता अभियान को तेज करने के लिए प्रखण्ड स्तर पर दौरा कार्यक्रम होगा। (नीचे भी पढ़ें)

बैठक का संचालन संजय सिंह आजाद वरीय उपाध्यक्ष तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रिंस सिंह ने किया। बैठक में रियाजुद्दीन खान प्रदेश को-ऑडिनेटर अनुशासन, रामदरस चौधरी, ब्रजेन्द्र तिवारी, केके शुक्ल, राजेश चौधरी, प्रिंस सिंह, अशोक सिंह, रूहुल जमील अहमद, मौलाना अंसार खान, नीरज सिंह अध्यक्ष युवा कांग्रेस, पवन कुमार बबलू, मनोज कुमार सिंह, सुशीला पाण्डेय, अपर्णा गुहा, रीता शर्मा, शाहनवाज आलम, जफर इकबाल, रंजीत सिंह, रंजीत राम, गीता सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष में राहुल गोस्वामी, संजय घोष, अभिजीत सिंह, बबुआ झा, आशीष ठाकुर, विनोद रजक, कृष्णा चन्द्र पातर, मुन्ना सिंह सेवादल, भरत सिंह, संजय चौधरी, मनोज करूवा, एसआरके कमलेश, जफर इकबाल, संजय शर्मा, शिवा बाग, सुभद्रा कर्मकार, सुल्तान अहमद, उपेन्द्र नाथ वर्मा, मनोज करूवा, लखिंदर करूवा, बिजय सिंह, आदिल अहमद खान, रौनक दास, नन्द किशोर ठाकुर, कल्लू प्रसाद, सोभेन महतो, राजू वर्मा उपस्थित थे। अगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 10:30 बजे राष्ट्रध्वज तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में जिलाध्यक्ष फहराएंगे तथा टाटा मोटर्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण को गोपेश्वर बाबु सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा तथा युवा कांग्रेस के पदाधिकारीगण एवं नेताओ को शहीद ए आजम भगत सिंह सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading